अर्जुन रामपाल के भी दिन फिरे

कुछ दृश्यों के दौरान वह अपने भूत में चला जाता है और अपने गुज़रे दिन याद करता है। ऐसा ही कुछ सुनील शेट्टी की फिल्म 'ईएमआई' की शूटिंग के दौरान अर्जुन रामपाल के साथ भी हुआ।
लोन पर आधारित इस फिल्म में लोन लेने के बाद उसे चुकाने के लिए आनेवाली परेशानी बताई गई है। इस फिल्म में अर्जुन डीजे का किरदार निभा रहे हैं जो किसी काम के लिए लोन लेते हैं और उसे चुकाने में नाकामयाब हो जाते हैं।
लोन का पैसा पाने में हो रही देरी को देखते हुए बैंक की तरफ से रिकवरी एजेंट आते हैं और लोन चुकाने के लिए उन पर दबाव डालते हैं। खैर यह तो रही फिल्म की बात मगर सचमुच में भी अर्जुन के साथ यह दिक्कत पेश आ चुकी है।
लोन ना चुका पाने की सूरत में उनके घर में वाकई रिकवरी एजेंट आ चुके हैं। वैसे अर्जुन के अभिनय क्षमता के हम सब कायल हैं मगर अब उनका अनुभव सुनकर इस बात की तसल्ली हो गई है कि उन्होंने उसे जीने में कोई कसर नहीं छोडी होगी।
आखिरकार अर्जुन इस परेशानी से गुज़र चुके हैं। मज़े की बात यह भी है कि एक समय पैसे ना चुका पानेवाले अर्जुन आज फिल्म निर्माता बन चुके हैं जो लोगों को पैसे देते हैं। इसे कहते हैं समय समय का फेर।


Click it and Unblock the Notifications