अक्षय कुमार फैन्स के लिए एक GOOD NEWS और एक BAD NEWS
अक्षय कुमार फैन्स के लिए आज एक बुरी खबर है और एक अच्छी खबर है। बुरी खबर ये है कि उनकी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड एक बार फिर पोस्टपोन हो गई और इस बार का मसला है फाईनेंस।
लेकिन अच्छी खबर ये है कि अक्षय कुमार ने टाइम ना वेस्ट करते हुए वो डेट्स दे दी हैं जॉली एलएलबी सीक्वल को और फिल्म की शूटिंग अगस्त के बाद लखनऊ में शुरू हो जाएगी।
[#MasterMind: एक फिल्म के बदले...अक्षय कुमार की तीन फिल्में!]
गौरतलब है कि इससे पहले भी अक्षय ने नमस्ते इंग्लैंड को डेट्स दी थीं जिन्हें बाद में रोबोट के सीक्वल को दे दिया गया था। अक्षय की डायरी फिल्हाल बहुत ज़्यादा बिज़ी है।
पहले वो हाउसफुल 3 की प्रमोशन में जुटे हुए हैं जिसके बाद वो परिवार के साथ एक हॉलीडे पर निकलने वाले हैं। वहां से लौट कर आते ही अक्षय कुमार रूस्तम के प्रमोशन में लग जाएंगे । और अगस्त के बाद लखनऊ में जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे।
[#Target2017: एक अक्षय...2 ब्लॉकबस्टर फिल्में और 400 करोड़!]
हो सकता है कि अगर फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन टीम तगड़ी हो, तो फिल्म इसी साल अंत तक रिलीज़ हो जाए। लेकिन अब नमस्ते इंग्लैंड का हाल भी इन फिल्मों जैसा हो गया जो शुरू ही नहीं हो पातीं! -


Click it and Unblock the Notifications












