..................... A fan makes a chaos at Salman Khan's galaxy apartment, threatens to commit suicide - Hindi Filmibeat

तब सलमान ने ऐश्वर्या का दरवाज़ा पीटकर दी थी सुसाइड की धमकी, आज उनको धमकी मिली!

सलमान खान का इतिहास तो सबको याद ही है। और उनका बचपना भी। उस दौर के उनके इंटरव्यू भी सबको याद ही होंगे। ऐश्वर्या राय का वो इंटरव्यू तो कोई नहीं भूला होगा जब उन्होंने सलमान खान का आधी रात का तमाशा बखान किया था।

हुआ यूं था कि सलमान आधी रात ऐश्वर्या का दरवाज़ा पीट रहे थे और सुसाइड करने की धमकी दे रहे थे। आज एकदम ऐसा ही कुछ उनके साथ हुआ है। एक फैन, खुद को सलमान खान की बीवी बताकर उनके घर की छत पर चढ़ गई और सुसाइड करने की धमकी देने लगी।

a-fan-makes-chaos-at-salman-khan-s-galaxy-apartment-threatens-to-commit-suicide

लड़की ने गार्ड्स को चकमा दिया और गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। इस दौरान उसने सलमान के घर का दरवाज़ा पीटा जिसे सलमान के कुक ने खोला। लड़की के हाथ में लोहे की सीख थी और वो खुद को सलमान की पत्नी बता रही थी।

लड़की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। उसे वहां से उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। हालांकि फिलहाल गैलेक्सी अपार्टमेंट की सिक्योरिटी बढ़वा दी गई है कि किसी को दिक्कत ना हो।

वैसे इस घटना से सबको एक पुरानी घटना याद आई। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता इतिहास है। अच्छा नहीं बुरा। जिस तरह इस रिलेशनशिप का अंत हुआ, कोई कभी वैसा नहीं चाहेगा। लेकिन अब भी कुछ बातें हैं जो किसी को नहीं पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X