OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की बड़ी फिल्म '83', मिला करोड़ों का ऑफर !
कोरोना वायरस की मार बॉलीवुड पर खूब देखने को मिल रहा है। आधा मार्च और पूरा अप्रैल बीत गया है। लेकिन सिनेमाघर बंद है। ऐसे में सूर्यवंशी और फिल्म 83 जैसी बड़ी फिल्मों को खासा बड़ा नुकसान हो रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म 83 अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन सिनेमाघर बंद और कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इसकी रिलीज डेट टाल दिया गया।
बीच में खबरें आई कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 83 जैसी फिल्मों को रिलीज किया जा सकता है। लेकिन रिलाइंस एंटरटेमेंट के सीइओ ने ऐसी खबरों को नकार दिया। उन्होंने कहा था कि 83 बड़ी स्क्रीन पर ही रिलीज होगी। फिलहाल इस तरह का कोई प्लान नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स और अनुमानों की मानें तो फिल्म 83 के निर्माताओं को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मोटी रकम ऑफर की है। अब ऐसी अफवाहें हैं कि 83 फिल्म को हो सकता है कि सिनेमाघर में नहीं बल्कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए। बता दें अभी ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल ऐसी महज अफवाहे ही जारी है।


Click it and Unblock the Notifications