इलेश को मेरा पति न समझे: राखी

राखी ने कहा, "मैं नहीं चाहती हूं कि लोग इलेश को मेरे पति के तौर पर पहचाने। मैं सहमत हूं कि वह काफी धनी हैं लेकिन उनका सबकुछ उनके पिता का है। उनका मुंबई में कुछ भी नहीं है।"
मनोरंजन चैनल 'एनडीटीवी इमेजिन' के एक रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में राखी ने इलेश को अपना मंगेतर चुना था। राखी ने कहा कि वह इलेश से उसी समय शादी करेंगी जब वह खुद आर्थिक रूप से मजबूत बन जाएंगे।
राखी ने कहा, "मैं इलेश को अपनी जिंदगी में दूसरा अभिषेक अवस्थी बनने नहीं दूंगी। हां यह सच है कि हमारी सगाई हो चुकी है लेकिन शादी के लिए इलेश को अपने कदम पर खड़ा होना होगा।"
एलेस परूजनवाला बॉलीवुड राखी का स्वयंवर राखी सावंत bollywood elesh parujanwala rakhi ka swayamvar rakhi sawant


Click it and Unblock the Notifications