'83 क्रिसमस पर होगी रिलीज? सूर्यवंशी को लेकर करना पड़ेगा लंबा इंतजार!
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 द फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह समेत कई कलाकार काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर इस समय खबर सामने आई है कि फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी और ये खबर सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रही है। रणवीर सिंह की 83 द फिल्म.. जिसमें वो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं..
फिल्म 2020 में ही साल के अंत में रिलीज होगी। इसके अलावा ये भी खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अगले साल यानि 2021 में रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बात करें इन फिल्मों की रिलीज डेट टलने की तो ये सब कोरोना वायरस के कारण हुआ है.. उस दौरान चीजें बंद हो गई थीं और दूसरी इंडस्ट्री के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा था।
पूरी मुंबई में बिजली गुल, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत ने बोल डाली इतनी बड़ी बात


Click it and Unblock the Notifications