Sshh: इसी साल हो गया है एलान...अगले साल बाहुबली 2 को नेशनल अवार्ड!
बाहुबली 2 का देश भर में सुरूर चढ़ चुका है औऱ नेशनल फिल्म अवार्ड्स भी इससे अछूता नहीं था। पूरे अवार्ड शो के दौरान एक चीज़ जो बंद नहीं हुई वो थी बाहुबली 2 की तारीफ!
अभी थोड़ी देर पहले अक्षय कुमार और सोनम कपूर ने अपने पहले राष्ट्रीय पुरस्कार लिए हैं लेकिन अब हम यहां उसकी बात नहीं करेंगे। बात करते हैं अगले साल के नेशनल अवार्ड की। और ज़रा सोचिए कि अगले साल का पुरस्कार किसे मिलेगा?
दरअसल, जैसा माहौल इस साल के पुरस्कार समारोह में देखने को मिला है, उससे ये तय है कि बाहुबली 2 अगले साल नेशनल अवार्ड की लिस्ट में टॉप पर रहेगी। क्योंकि पूरे अवार्ड समारोह में जिस चीज़ पर बात बंद नहीं हो पा रही थी वो थी बाहुबली 2!



Click it and Unblock the Notifications