VIDEO: ये स्टार्स भी हैं शाहरूख खान के जबर फैन.. ऐसे हुआ मिलना!
[गपशप] शाहरूख खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी प्रमोशन के बीच किंग खान का मिलना हुआ उनके जबर फैंस से.. 6 पैक बैंड.. जी हां, शाहरूख ने इनसे मिले और काफी अच्छा समय गुजारा।
यशराज बैनर ने एक वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि शाहरूख सबसे गले मिल रहे हैं और इस बैंड ने फिल्म फैन का पॉपुलर गाना 'जबरा फैन' भी गाकर सुनाया है। इतना ही नहीं, बल्कि शाहरूख खान ने इनसे डांस स्टेप भी सीखी है।
सलमान vs शाहरूख.. सब बेकार.. सलमान ने एक मिनट में कर दिया शांत!
बता दें, 6 पैक बैंड भारत का पहला ट्रांसजेंडर बैंड है। इसमें 6 सदस्य हैं, जिन्हें भारत के अलग अलग शहरों से चुना गया है। सोनू निगम ने इनके साथ मिलकर पहला गाना भी लांच किया है।
बहरहाल, यहां देखिए शाहरूख खान के साथ 6 पैक बैंड-


Click it and Unblock the Notifications


