Release Rewind: आइला....अंदाज़ अपना अपना का 20 'बर्डे'
जितनी गाढ़ी जय - वीरू की दोस्ती थी उससे ज़्यादा गाढ़ी थी अमर प्रेम की दुश्मनी। एक अमीर लड़की के पीछे दो पागल मजनू। उनका टॉम-जेरी का खेल, लड़ाई - झगड़ा सब कुछ आपको गुदगुदाएगा।
अंदाज़ अपना अपना ने आज बीस साल पूरे किए लेकिन नए ज़माने भी ये पुरानी फिल्म आपको गुदगुदाने का माद्दा रखती है। हम याद दिलाते हैं फिल्म से जुड़े कुछ गुदगुदाते डायलॉग्स -
- आइला....जुही चावला!
- दो दोस्त एक ही प्याले में चाय पियेंगे, इससे दोस्ती बढ़ती है।
- मैं तो कहता हूं कि आप पुरूष ही नहीं महापुरूष हैं महापुरूष!
- उई मां।
- जमाइला...तू कौन बे!
- ये तेजा तेजा क्या है...ये तेजा तेजा!
- आया हूं तो कुछ लेके जाउंगा...खानदानी चोर हूं मैं।
- रवीना जी मैं आपसे पेट की बात....मतलब दिल की बात करना चाहता हूं!
- ये टीले पर मिला था...इसका नाम टीलू है!
- क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकालकर गोटियां खेल लेते हूं।
- ऐसा लग रहा है जैसे बंदर के सर पे तरबूज़
- ऑमलेट का राजा और ब्रेड का बादशाह...बजाज...हमारा बजाज।
- तेजा मैं हूं...मार्क इधर है।
- गलती से मिश्टेक हो गया!
- सर आपने बताया नहीं आज मेरा बर्थ डे है...हैप्पी बर्थ डे राबर्ट।
- चित तू हारा...पट मैं जीता।
- जब जब तू खुश हुआ है तब तब मैं बरबाद हुआ हूं।
- ये वास्को डा गामा की गन है...किसके मामा की गन?
- जो जीता वो सिकंदर और जो हारा वो बंदर
- तुम्हारा प्लैन ही गलत था...बाप को किडनैप करके बेटी से पैसे मांगते हो...लगता है कच्चा खिलाड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications