OMG प्रियंका को भी चाहिए था सिमरन का राज!

राज और सिमरन की प्रेम कहानी के 1000 हफ्ते पूरे करने के मौके पर दुनिया भर के लोगों के दिलों की धड़कन एक बार फिर से बेचैन हो उठी। राज को देख कई लड़कियों को अपने सिमरन ना होने का गम हुआ तो वहीं राज से लड़कों को ये सीखने को मिला कि प्यार के लिए किस किस तरह के इम्तिहान देने पड़ते हैं। ये तो थी फैंस की बात लेकिन वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को भी अपना अधूरा प्यार याद आया।

Priyanka Chopra

अब आप सोच रहे होंगे कि ये प्रियंका चोपड़ा का अधूरा प्यार है कौन। खैर इस मामले में तो प्रियंका चोपड़ा ने कभी कुछ बोला नहीं लेकिन इतना जरुर है कि प्रियंका चोपडा़ का नाम इंडस्ट्री में एक शख्स के साथ जोड़ा गया और वो और कोई नहीं बल्कि इंडस्ट्री के राज यानी शाहरुख खान ही हैं। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की करीबी दोस्ती को लेकर अक्सर खबरें आती रही हैं। लेकिन दोनों ने ही हमेशा इन अफवाहों को गलत ठहराया है।

Special- 1000 weeks of DDLJ

लेकिन हाल ही में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जो कि शाहरुख खान के करियर का एक माइलस्टोन है के 20 साल पूरे होने पर जब शाहरुख व काजोल ने मिलकर राज और सिमरन की प्रेम कहानी के खूबसूरत पलों को दोबारा से महसूस किया तो प्रिंयका चोपड़ा के दिल में भी कहीं ना कहीं एक टीस सी उठी। पूरा देश बल्कि दूसरे देशों के लोग भी राज सिमरन की यादगार लव स्टोरी को लेकर बेहद उत्साहित रहे पूरा मुंबई शहर जगमगा उठा ऐसे में प्रियंका को भी कहीं ना कहीं शायद ये गम हुआ कि उन्हें राज नहीं मिल सका।

प्रियंका ने अपना ये गम ट्विटर पर बांटते हुए लिखा जो हमने खो दिया है उसके बिना किस तरह से हम जिंदगी जियें। क्योंकि प्यार तो कभी दूर नहीं जाता, प्यार कभी धुंधला नहीं होता,.. तो जब तक आप अपने प्यार के साथ हैं आपका प्यार आपको अमर बनाए रखता है।

अब प्रियंका से तो एक ही बात कहनी थी कि राज तो सिर्फ सिमरन का ही होना था। लेकिन अगर प्रियंका खुद को भी सिमरन मानती हैं तो उनके लिए भी कोई ना कोई राज बनाया ही गया होगा। तो हमारी दुआ है कि प्रियंका को भी उनका राज जल्द ही मिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X