#NoBakwaas: कैटरीना का 3 मिनट का वीडियो देखा तो ये भी जान लो!
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार बार देखो का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि बॉलीवुड प्रेमियों ने ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और ट्रेलर जहां एक अच्छे प्लॉट का वादा कर रहा है, वहीं एक ढीली सी कहानी का भी हिंट दे रहा है।
[#Trailer: 2016 की पहली धमाकेदार लव स्टोरी...1990 से 2045 तक]
हालांकि केवल तीन मिनट का ट्रेलर देखकर, फिल्म के बारे में कुछ भी कयास लगा लेना गलत है और ट्रेलर इतना भी बुरा नहीं है कि फिल्म से उम्मीदें ना की जा सकें।

3 मिनट का ट्रेलर देख लोगों ने काफी कयास लगाए हैं जिनमें से सबसे बड़ा है कि फिल्म टाइम ट्रैवेल यानि कि समय को आगे पीछे किये जाने पर बनी है। लेकिन फिल्म की टीम ने 10 बातें बिल्कुल साफ की हैं -
#1 नो टाइम ट्रैवेल
फिल्म समय की अहमियत पर ज़रूर बनी है। पर इसका मतलब ये नहीं कि आप समय को आगे पीछे कर सकते हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो फिल्म समय से ज़्यादा पलों की अहमियत पर हैं। वो पल जो आपने अपने किसी खास के साथ बिताए हैं।
#2 करण जौहर को करनी थी डायरेक्ट
फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने बताया कि फिल्म करण जौहर को डायरेक्ट करनी थी। लेकिन फिर वो ये जानना चाहते थे कि नित्या, फिल्म को कैसे जोड़ेंगी।
#3 सब कुछ पता हो तो
अगर आपको अपना आने वाला कल दिख जाए, तो आप अपने आज में क्या बदलना चाहेंगे, फिल्म केवल इस एक पॉइंट पर बनी है।
#4 आंखों में थे आंसू
कैटरीना कैफ ने जब पहली बार फिल्म सुनी थी तो वो रो दी थीं। इस फिल्म ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर छुआ था और वो काफी इमोशनल हो गई थीं।
#5 प्यार से एक्टिंग
फिल्म की डायरेक्टर नित्या मेहरा ने बताया कि फिल्म में सिद्धार्थ और कैटरीना के बीच केमिस्ट्री जितनी ज़्यादा है, असल ज़िंदगी में उतनी ही कम।
#6 छोड़ दिया था सेट
फिल्म में कई फेज़ थे और उससे पहले सबने वर्कशॉप की जिससे साथ काम करने में आसानी हो। कैटरीना कैफ को सिद्धार्थ मल्होत्रा के चुटकुले पसंद नहीं आ रहे थे और वो अगल चली गईं।
#7 साथ काम नहीं करना था
सिद्धार्थ को पहले कैटरीना के साथ काम करने में दिक्कत थीं क्योंकि उन्हें कैटरीना का बर्ताव सेट पर समझ ही नहीं आता था।
#8 काला चश्मा
कैटरीना कैफ इस गाने के लिए इतनी एक्साइटेड थीं कि वो भूल ही गईं कि गाने में सिड भी हैं। सिद्धार्थ की मानें तो पूरे गाने में कैटरीना हर जगह थीं कभी उनके हाथ पर, कभी पैर पर कभी चेहरे के सामने!
#9 सौ आसमान
ये फिल्म का सबसे रोमांटिक गाना है और इसे देखते ही सबके होश उड़ जाएंगे।
#10 सबसे नया क्रश
सिद्धार्थ मल्होत्रा की मानें तो उनका सबसे ताज़ा क्रश हैं कैटरीना कैफ। वहीं कैट को सिड काफी भोले भाले लगते हैं।
देखिए ये पूरा वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications












