अजय देवगन ले गए लाइमलाइट, गुस्सा गए ये सुपरस्टार, 1-2 नहीं 10 बार हुआ ऐसा कारनामा
बॉलीवुड में हर वक्त ट्रेंड बदलता रहता है। अगर आज कोई सुपरस्टार है तो कल कोई उसकी जगह लेने के लिए आ जाएगा। वहीं हर किसी को सबसे बड़ा सुपरस्टार बनने की धुन सवार है। शायद यही कारण है कि कई बार एक ही फिल्म में दो सुपरस्टार का होना मतलब बड़ा बवाल माना जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बताया जाता है कि फिल्म सिंबा में लीड रोल निभा रहे रणवीर सिंह काफी नाराज हैं। ये नाराजगी अजय देवगन को मिली लाइमलाइट के चलते बताई जा रही है।
[अकेले अक्षय कुमार निकले 500 करोड़ी, पीछे रह गए सलमान से लेकर अजय देवगन तक, एकदम जबरदस्त]
सिंबा का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो हर कोई बस अजय देवगन के बारे में बात कर रहा था। सिंबा का ट्रेलर शुरू भी अजय देवगन के साथ हुआ था और खत्म भी अज्य देवगन के साथ हुआ। और ये बात रणवीर सिंह को पसंद नहीं आई है। उन्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि सिंबा ट्रेलर की सारी लाइमलाइट अजय देवगन ले जाएंगे। इस बात से रणवीर नाराज़ भी हैं और परेशान भी। परेशान इसलिए कि ऐसा ना हो कि फिल्म में अजय देवगन का छोटा सा कैमियो और बड़ा सा ज़िक्र, रणवीर के हाथ से सिंबा की सारी मेहनत ले जाए।

वहीं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक स्टार को लाइमलाइट मिलने से दूसरा नामाराज हुआ हो। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ऐसे वाकये देखने को मिल चुके हैं और इसमें कई सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बताते हैं बॉलीवुड कुछ ऐसी ही नाराजगी के मजेदार किस्से-


Click it and Unblock the Notifications