Zero: 2018 के आखिर में आएगी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, बड़ा Dhamaka करेंगे शाहरुख खान, ये रहे 10 सबूत
Recommended Video

शाहरुख खान की फिल्म जीरो का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये बउआ सिंह आपको जितना हंसाएंगे उतना इमोशनल भी कर देंगे। ट्रेलर से पता चलता है कि ये फिल्म शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी है और इस स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है जब बउआ शादी के दिन अनुष्का को छोड़कर भाग जाता है। वहीं अपनी जिंदगी में मस्त बउआ को अपनी गलती का एहसास तब होता है जब बहुत देर हो चुकी होती है।
[ZERO Trailer Out: शाहरुख खान आखिर बालीवुड के किंग निकले, हिलाकर रख देने वाला अंदाज, शानदार ट्रेलर]
इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है कैटरीना कैफ से जो इस फिल्म में सुपरस्टार एक्ट्रेस का किरदार निभा रही है। शाहरुख खान की इस शानदार फिल्म की खास बात इसके धमाकेदार डायलॉग हैं। ट्रेलर में वहीं ट्रेलर में एक सीन काफी दमदार है जिसमें बउआ बीच सड़क पर फंस गया है कारों के बीच टक्कर खाता हुआ किसी तरह संभल रहा है। सिर्फ यही नहीं ट्रेलर में फिल्म की कई ऐसे जबरदस्त सीन देखने को मिले हैं कि बस हर कोई यही कह रहा है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।

शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर सबसे ट्रेंडिंग वीडियो बना दिया तो अंदाजा लगा लीजिए कि जब फिल्म आएगी तो क्या आलम होगा। चलिए इसी बात पर हम आपको आगे दिखाते हैं बउआ सिंह के इस धमाकेदार ट्रेलर के बेस्ट सीन के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications