जब धर्मेंद्र ने सुंदर लड़की बन जीता था हर किसी का दिल, फैन्स के भी छूट गए थे पसीने

धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी से लेकर उनके लुक्स तक फैन्स को दीवाना बना देते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन मानी जाती हैं. दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में भी काम किया है.
जीनत अमान और धर्मेंद्र की थ्रोबैक तस्वीर हो रही वायरल
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में जीनत अमान ने धर्मेंद्र के साथ में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर कर दिया है. पहली तस्वीर साल 1981 में आई फिल्म कातिलों के कातिल की है. तो वहीं दूसरी तस्वीर जागीर फिल्म की है. बता दें कि कातिलों के कातिल फिल्म के एक गाने के दौरान जीनत अमान ने लड़के का रोल निभाया तो वही धर्मेंद्र एक लड़की बन गए थे. तस्वीरों में जीनत अमान ने पैंट शर्ट पहन रखे हैं और मूंछे भी लगाई हुई हैं. तो वहीं धर्मेंद्र ने वाइट फ्रॉक पहनी हुई है और लड़की बने हुए नजर आ रहे हैं.
जीनत अमान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा नोट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जीनत अमान ने फिल्म जागीर से धर्मेंद्र के साथ की एक मोनोक्रोम की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में दोनों ने ही शिमरी आउटफिट पहना हुआ है. जीनत अमान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र को अपना फेवरेट को-एक्टर बताया. एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र की खूब तारीफ भी की.
धर्मेंद्र को जीनत अमान ने बताया हैंडसम और जेंटलमैन
जीनत अमान ने कहा कि धर्मेंद्र काफी हैंडसम होने के साथ-साथ एक जेंटलमैन भी हैं. जब भी वह उनके साथ में शूटिंग करती थी तो सेट पर उन्हें वह काफी कंफर्टेबल फील करवा देते थे. एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के साथ इन तस्वीरों को शेयर करने की वजह बताते हुए लिखा कि "मैं पहली तस्वीर को इसीलिए साझा किया है क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को बिना किसी डर के अपनी इच्छा अनुसार कपड़े पहनने का अधिकार होना चाहिए. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि गाने की पिक्चराइजेशन कॉमिकल होनी थी, लेकिन इसका मैसेज क्लियर हो चुका था."
धर्मेंद्र और जीनत अमान की तस्वीरें हुईं वायरल
धर्मेंद्र के साथ में जीनत अमान की तस्वीरें देख फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. अगर हम जीनत अमान की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने यादों की बारात, कुर्बानी और रोटी कपड़ा और मकान जैसी कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है और साथ ही साथ हर किसी के दिलों पर राज करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications