इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थी ये हसीना, क्रू ने ऐसे छुपाया बेबी बंप, बोलीं- मुझे ऐसा लग रहा

जीनत अमन को 80 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री माना जाता है और उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में 1987 में रिलीज हुई फिल्म डाकू हसीना भी शामिल है। जीनत अमन को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी।
जीनत अमान ने फिल्म डाकू हसीना से अपनी एक तस्वीर को शेयर किया और इसमें वह ब्लैक आउटफिट में बंदूक थामे हुए नजर आई। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "यह उन आखिरी फिल्मों में से एक थी जो कि मैंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने से पहले शूट की थी। मैं फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे चरण में पहुंच गई थी।"
जीनत अमान आगे लिखती है कि "मेरा परफेक्ट फिगर पूरी तरीके से बिगड़ गया था और क्रू ने क्रिएटिव शॉट्स की सहायता से मेरा पेट छुपाने की खूब कोशिश भी की थी। फिल्म में कुछ ऐसे सीन भी थे जिसमें मुझे हॉर्स राइडिंग करनी थी। पहले तो मैं काफी चिंता में पड़ी और मैं अपनी सेफ्टी के लिए नहीं बल्कि घर में पल रहे बच्चे के लिए चिंता में थी। लेकिन हमने इन सीन्स को बिना किसी परेशानी के शूट कर लिया।"
अभिनेत्री ने आगे बताया कि इस फिल्म में उनके पति मजहर खान ने कैमियो का किरदार निभाया था। इस फिल्म को डायरेक्टर अशोक राय और प्रोड्यूसर राजीव काल द्वारा बनाया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हुई।
अगर हम जीनत अमान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 1978 में पहली शादी एक्टर संजय खान के साथ की। लेकिन 1 साल में ही यह शादी टूट गई थी और इसके बाद में 1985 में उन्होंने एक्टर मजहर खान के साथ में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे भी हुए जिनका नाम अजान और जहान है।


Click it and Unblock the Notifications














