..................... Zeenat Aman reveals why her bathing scenes were shot in films Zeenat Aman says mujhse har film me nahane ke scenes karaye jate the - Hindi Filmibeat

80 के दशक की हसीना ने खोला राज, 'मुझसे हर फिल्म में कराए जाते थे नहाने के सीन', प्रोड्यूसरों की नीयत का..

Zeenat Aman

बॉलीवुड फिल्मों में आज के समय पर इंटिमेट और किसिंग सीन देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। अक्सर फिल्मों में देखा जाता है कि बारिश में भीगते हुए या फिर झरने के नीचे नहाने वाले सीन काफी तेजी से वायरल होते नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हसीन के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ऐसे सीन्स के पीछे की वजह का खुलासा किया और बताया कि फिल्म मेकर्स ऐसा क्यों करते हैं।

दरअसल आज हम बात करने वाले हैं 70 से 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की। उन्होंने बताया की फिल्म मेकर्स क्यों ऐसे सीन अपनी फिल्मों में करवाया करते थे। द कपिल शर्मा शो के दौरान जीनत अमान ने खुलासा किया। कपिल शर्मा ने बात उठाते हुए कहा कि "हमने जीनत जी के कई सारे गाने देखे हुए हैं। जिनमे हाय हाय ये मजबूरी, भीगी भीगी रातों में, कभी तो आपको बारिश में नहाते हुए देखा जाता है तो कभी झरने के नीचे शॉवर लेती नजर आती है। लेकिन क्या आपने कभी डायरेक्टर से नहीं पूछा कि क्या आपको ऐसा लगता है कि मैं अपने घर से नहा कर नहीं आता हूं?"

जीनत अमान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ब्यूटी की मिसाल कहा जाता है। एक्ट्रेस में जवाब देते हुए कहा कि "मेरे दिमाग में किसी ने इस बात को डाल दिया था कि जब भी मुझे बारिश में नहलाया जाता है तो प्रोड्यूसर के यहां पर बारिश होती है। वह भी पैसों की बारिश। इसी वजह से मुझे ऐसे सीन शूट करवाए जाते थे।"

जीनत अमान की अक्सर कई सारी फिल्मों में देखा गया है कि उनका नहाते हुए सीन शूट किया गया। जिसमे पुकार से लेकर समुंदर में नहा के और भी नमकीन हो गई हो, अजनबी और भीगी भीगी रातों में जैसी फ़िल्में शुमार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म के भोर भए पंघट पे गाने के दौरान एक्ट्रेस को ट्रांसपेरेंट साड़ी में झरने के नीचे नहाते हुए देखा गया था।

इसी के अलावा आपको बता दें की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम को लेकर भी काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला था। इतना ही नहीं उन पर यह आप भी लगा दिया गया था कि जीनत अमान ने फिल्म के जरिए अश्लीलता को दर्शाया है। इतना ही नहीं आपको बता दे की जीनत अमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्में दी है।

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X