मां के लिए कही 'गंदी बात', तो दोस्त को बैट से पीटने पहुंच गया बेटा, जीनत अमान बोलीं- 'तवायफ को मुझसे...'

Zeenat Aman

90 के दशक की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें की एक्ट्रेस ने उसे घटना को याद किया जब उनका बेटा क्रिकेट बैट से अपने दोस्त को पीटना चाह रहा था। दरअसल अभिनेत्री के बेटे के दोस्त ने एक्ट्रेस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिससे कि जीनत अमान के बेटे को बुरा लगा और इसी के चलते वह अपने ही दोस्त को क्रिकेट बैट से पीटना चाहता था।

दरअसल हाल ही में जीनत अमान ने अपने दोनों बेटों अजान खान और जहान खान की एक तस्वीर को सजा किया था। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का बड़ा बेटा मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा था तो वही छोटा बेटा कहीं दूसरी तरफ ही देख रहा था। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं आदर्श दुनिया की कल्पना करते-करते पूरी तरह थक चुकी हूं। लेकिन मुझे इतना पता है कि यह दुनिया बेहतर हो सकती है।

जीनत अमान ने इस पर आगे लिखते हुए बताया कि मेरे बेटे जिन हालातो से गुजरे और उसमें पलना-बढ़ाना उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन जब उन्होंने स्कूल जाना शुरू किया तो मैं लाइमलाइट से दूर हो गई। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें मुझे लेकर लोगों के बुरे और भद्दे सवालों का सामना करना पड़ता था। वह 90 के दौर की एक दोपहर हुआ करती थी।

जीनत अमान ने आगे यह भी लिखा कि उनके बेटे बिल्डिंग के एंट्रेंस के पास में पड़ोसियों के बच्चों के साथ खेल रहे थे। लेकिन अचानक से उनका दरवाजा तेजी से खुलता है और गुस्से में बेटा घर में घुसता है। उसने हेलमेट पहना और बैटिंग पैड बांध लिए। क्रिकेट बैट उठाकर और उसे लहराते हुए गुस्से और निराशा में बोला कि वह मेरे सम्मान के खातिर बदला लेने के लिए जा रहा है। उसके एक दोस्त ने मेरे लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया।

जीनत अमान ने आगे लिखा कि अगर वह उतना परेशान नहीं होता तो शायद मुझे हंसी आ जाती। लेकिन उसके गुस्से भरे चेहरे ने मेरे मन को छू लिया था। मैंने उस उसके दोस्त पर गुस्सा निकालने से रोक लिया था और उसी रात दुनिया को लेकर खूब गहरी बातें दोनों बेटों को बताई। नारीवाद पर हर किसी की सोच अलग होती है और यहां पर सिर्फ तवायफ का जिक्र ही किसी को ठेस पहुंचा सकता है। मुझे यही बात समझ में नहीं आती है की तवायफ को मुझसे और आपसे काम सम्मान क्यों दिया जाता है।

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X