..................... zeenat aman revealed that her husband beats 40 years ago successful eye surgery and shared a post - Hindi Filmibeat

पति की पिटाई ने जीनत को दिया था 40 साल का दर्द, अब जाकर एक्ट्रेस को गंभीर बीमारी से मिला छुटकारा

Zeenat Aman

जीनत अमान बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह 40 साल से एक गंभीर बीमारी का शिकार थी। हालांकि अब उन्हें इससे निजात मिल गया है। दरअसल उन्हें पीटोसिस नाम की एक गंभीर बीमारी थी। 40 सालों से एक्ट्रेस इस दर्द को झेल रही है। दरअसल जीनत अमान की दाहिनी आंख के आसपास की मांसपेशियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन अब इसका इलाज हो गया है और उन्हें साफ दिख रहा है। इसी बीमारी के चलते उनको कई सारे मौके गंवाने पड़े।

जीनत अमन को पति के कारण 40 सालों तक झेलना पड़ा दर्द

खबरों के अनुसार जीनत अमन को आंख पर तब चोट आई जब उनके पहले पति ने कथित तौर पर कई लोगों के सामने उनका होटल के कमरे में बहुत ही बुरी तरीके से पीटा था। इस विवाद के बाद में एक्ट्रेस बच्चों के साथ अपने पति से दूर हो गई लेकिन जिंदगी भर का यह गम उनके साथ में रहा। 40 सालों तक उन्होंने इस दर्द को झेल और अब उन्हें इससे राहत मिली है।

सर्जरी के बाद जीनत अमान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की दो तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "18 मई 2023 को मैंने वह इंडिया के कर के लिए शूट किया। 19 मई को मैंने जल्दी सुबह उठकर अपना एक छोटा सूटकेस पैक किया और लिली को किस किया। इसके बाद में जहान और कारा मुझको खार के हिंदुजा अस्पताल में लेकर गए। 40 सालों से मेरे साथ में कमरे में एक हाथी हुआ करता था। लेकिन अब इसको बाहर का रास्ता दिखाने का वक्त आ गया है। मुझे पीटोसिस नाम की एक बीमारी है जो कि कई दशकों पहले मुझे लगी चोट के चलते हुई। इसी की वजह से मेरी दाहिनी आंख के आसपास की मांसपेशियों में दिक्कत हुई। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी वजह से मेरी पालक और भी ज्यादा झुक गई थी।"

सर्जरी डर से कांपने लगी थी एक्ट्रेस

जीनत अमान ने यह भी बताया कि झुकी हुई पलक ने उनकी आंखों की रोशनी में भी दिक्कत दी। एक्ट्रेस ने कहा कि "इस साल अप्रैल में एक प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञ ने मुझको इस बात की सूचना दिखाई चीज आगे बढ़ चुकी है और पलक को ऊपर उठाने और मेरी देखने की क्षमता को सही करने के लिए एक सर्जरी होगी। पहले तो मैं थोड़ा कंफ्यूज थी और फिर बाद में कई परीक्षण करने के बाद में इस सर्जरी के लिए पूरी तरीके से तैयार हुई। उसे दिन सुबह मैं अस्पताल में काफी डर गई थी। मेरे हाथ पर पूरी तरीके से ठंडा पड़ गए थे और मेरे शरीर में अजीब सी कंपकंपी उठ रही थी।"

जीनत अमान की सफलतापूर्वक हुई सर्जरी

जीनत अमान कैप्शन के दौरान आगे बताती है कि "जहान ने मेरे माथे को चूमा और मुझको आश्वस्त कर दिया था। इसके बाद में मुझे ओटी में ले जाया गया। इसके बाद मैंने अपनी मेडिकल टीम के हाथों में खुद का आत्म समर्पण कर दिया। मैं 1 घंटे के बाद वहां से निकली और आंखों पर पट्टी बांधे समुद्री डाकू जैसी नजर आ रही थी। अभी इसकी रिकवरी हो रही है और मुझे इस बात की बताते हुए काफी खुशी है कि मेरी दृष्टि अब काफी साफ हो चुकी है।" बाद में एक्ट्रेस ने अपने परिवार और डॉक्टर के अलावा अस्पताल के कर्मचारियों को भी धन्यवाद किया।

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X