सिर्फ प्रेग्नेंट होने के लिए इस एक्ट्रेस ने रचाई थी एक्टर संग शादी, लेकिन बी ग्रेड एक्टर संग नर्क बनी जिंदगी

Zeenat aman

जीनत अमान हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद में बॉलीवुड में वह हिट साबित हुई. बता दे की साल 1970 के दशक में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का ख़िताब उन्होंने अपने नाम किया. इसके बाद में उन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. 70 से 80 के दशक में वह फिल्मों में भी सफल हुई और एक ग्लैमरस एक्ट्रेस बनी.

जीनत अमान बन गई थी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

जीनत अमान ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में एक बेहतरीन रोल अदा किया और यही से उनके सफल करियर की शुरुआत हो गई थी. लेकिन दुर्भाग्य से उनके निजी जीवन में कभी भी उन्हें सुकून प्राप्ति नहीं हुई और उथल-पुथल मची रही. अफवाहें आने लगी कि जीनत अमान ने संजय खान के साथ में शादी कर ली है. लेकिन इसका कोई भी प्रमाण साबित नहीं हो पाया और बताया जाता है कि संजय खान ने उन्हें एक बार होटल के कमरे में काफी मारा था. जिसके कारण एक्ट्रेस की बाई आंख को नुकसान पहुंचा.

मजहर खान थे एक नॉर्मल एक्टर

जीनत अमान ने साल 1985 में मजहर खान से शादी की. इस बात को सुन इंडस्ट्री हैरान हो गई और मजहर खान टॉप एक्टर नहीं हुआ करते थे. उन्होंने साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म शान में जासूस भिखारी का किरदार निभाया था. ज्यादातर फिल्में उन्होंने फ्लॉप दी और हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्हें देखा गया था. लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा. जीनत अमान ने जब शादी की तो उनका बॉलीवुड करियर काफी लाजवाब था.

जीनत अमान ने मजार खान के साथ इसलिए रचाई थी शादी

मजहर खान की मृत्यु के सालों बाद जीनत अमान ने सिमी ग्रेवाल के एक चैट शो में इस बात का खुलासा किया कि क्यों उन्होंने एक्टर से शादी रचाई थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने मां बनने के लिए मजहर खान से शादी की. जीनत अमान ने कहा कि "मैं तब एक बच्चा चाह रही थी और मेरे शादी करने का मुख्य कारण यही था. क्योंकि मैं मानती थी की शादी सिर्फ फैमिली बनाने के लिए होती है और उसे वक्त मैं इसके लिए पूरी तरीके से तैयार थी. इसीलिए मैंने मजहर खान के साथ में शादी रचाई."

जीनत और मजहर का नहीं था कोई खास रिश्ता

मजहर खान के साथ में जीनत अमान का रिश्ता कुछ खास नहीं था. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनके पति मजहर उनको एक आर्टिस्ट के तौर पर आगे बढ़ने देना नहीं चाहते थे. वह उन्हें कंट्रोल करना चाहते थे. इसीलिए जीनत अमान को बाद में एहसास हुआ कि उन्होंने एक गलत इंसान से शादी की है. हालांकि मजहर खान के निधन तक जीनत अमान उनके साथ रही. मजहर खान के साथ उनकी शादी में कभी खुशनुमा पल नहीं आया. 71 साल की उम्र में जीनत अमान दो बच्चों की मां बन चुकी है और उनके बच्चों के नाम अजान खान और जहान खान है.

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X