..................... Zeenat aman married twice with sanjay khan and mazhar khan left her career for children - Hindi Filmibeat

मुमताज़ के कारण चमकी किस्मत, बच्चों के लिए छोड़ा करियर, दो शादी के बाद भी ये हसीना रह गई अकेली

Zeenat Aman

70 से 80 के दशक में ज्यादातर हसीनाएं ट्रेडिशनल अंदाज में देखी जाती थी। लेकिन फिर जीनत अमान आई और उन्होंने अपने ग्लैमरस वेस्टर्न आउटफिट से हर तरफ धमाल मचा दिया। करियर को दांव पर लगाकर उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश के लिए सब कुछ त्याग दिया। टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद उन्हें पर्सनल लाइफ में कभी भी प्यार नहीं मिला।

जीनत अमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। 70 के दशक में इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस दौर में उनका हर कोई दीवाना हो गया था। लेकिन साल 1971 में मुमताज के कारण उनका करियर चमक गया। अगर उसे फिल्म के लिए मुमताज हां कह देती तो आज जीनत अमान जहां है वहां नहीं होती। लेकिन मुमताज का स्टारडम जीनत अमान के चलते फीका हो गया।

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स को साल 2013 में दिए हुए एक इंटरव्यू में जीनत अमान ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि शबाना आज़मी या हेमा मालिनी की तरह एक्टिंग करियर में वह क्यों आगे नहीं बढ़ पाई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "जब मेरे पति इस दुनिया में नहीं रहे तो उसके बाद सब कुछ बदल गया। एक बुरा वक्त शुरू हुआ और अपने बच्चों के साथ-साथ अपनी लाइफ भी प्लान करनी पड़ी। मुझे उनके उज्जवल भविष्य के बारे में सोचा था। इसीलिए उनको सही समय देने के लिए मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया और मैं उनका वह वक्त खोना नहीं चाहती थी।"

साल 1971 में फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में देव आनंद ने मुमताज और जीनत अमन को फिल्म में लिया था। जीनत अमन को देव आनंद की ऑन स्क्रीन बहन का किरदार निभाने को मिला। हालांकि पहले यह किरदार मुमताज को ऑफर किया गया था। लेकिन वह देव आनंद की बहन बना नहीं चाहती थी। बाद में उन्होंने एक्टरकी पत्नी की भूमिका निभाई। एक तरह से देखा जाए तो मुमताज फिल्म में कहीं खो गई। फिल्म का गाना हरे रामा हरे कृष्णा काफी पॉपुलर हुआ। इसमें जीनत अमान नजर आई थी और इसी के चलते मुमताज के कारण ज़ीनत का करियर इस फिल्म से चमक गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जीनत अमान ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।लेकिन असल जिंदगी में उनको ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। दरअसल उन्हें प्यार में हमेशा दर्द मिला और उन्होंने दो शादियों के बाद भी जीवन अकेले काटा। आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह लुक्स के मामले में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं।

Read more about: zeenat aman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X