प्रेग्नेंट होने के लिए इस एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी, लेकिन बी ग्रेड एक्टर ने जिंदगी को नर्क बना दिया और फिर...

जीनत अमान हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और आपको बता दें कि ब्यूटी कॉम्पटीशन जीतने के बाद में बॉलीवुड में वह हिट साबित हुई। साल 1970 के दशक में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का ख़िताब उन्होंने अपने नाम किया। इसके बाद में उन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था। 70 से 80 के दशक में वह फिल्मों में भी सफल हुई और एक ग्लैमरस एक्ट्रेस बनीं।
जीनत अमान ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में एक बेहतरीन रोल अदा किया और यहीं से उनके सफल करियर की शुरुआत हो गई थी। लेकिन दुर्भाग्य से उनके निजी जिंदगी में कभी भी उन्हें सुकून नहीं मिला और उथल-पुथल मची रही। अफवाहें आने लगीं कि जीनत अमान ने संजय खान के साथ में शादी कर ली है। लेकिन ये बात कभी साबित ना हो सकी। कहा तो यह भी जाता है कि संजय खान ने उन्हें एक बार होटल के कमरे में काफी मारा था। जिसके कारण एक्ट्रेस की बाई आंख को नुकसान पहुंचा।
जीनत अमान ने साल 1985 में मजहर खान से शादी की। इस बात को सुन इंडस्ट्री हैरान हो गई और मजहर खान टॉप एक्टर नहीं हुआ करते थे। उन्होंने साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म शान में जासूस भिखारी का किरदार निभाया था। ज्यादातर फिल्में उन्होंने फ्लॉप दी और हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्हें देखा गया था। उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। जीनत अमान ने जब शादी की तो उनका बॉलीवुड करियर काफी लाजवाब था।
मजहर खान की मौत के सालों बाद जीनत अमान ने सिमी ग्रेवाल के एक चैट शो में इस बात का खुलासा किया कि क्यों उन्होंने एक्टर से शादी रचाई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मां बनने के लिए मजहर खान से शादी की। जीनत अमान ने कहा कि "मैं तब एक बच्चा चाह रही थी और मेरे शादी करने की असली वजह यही था। क्योंकि मैं मानती थी की शादी सिर्फ फैमिली बनाने के लिए होती है और उसे वक्त मैं इसके लिए पूरी तरीके से तैयार थी। इसलिए मैंने मजहर खान के साथ में शादी रचाई।"
मजहर खान के साथ में जीनत अमान का रिश्ता कुछ खास नहीं था। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनके पति मजहर उनको एक आर्टिस्ट के तौर पर आगे बढ़ने देना नहीं चाहते थे। वह उन्हें कंट्रोल करना चाहते थे। इसलिए जीनत अमान को बाद में एहसास हुआ कि उन्होंने एक गलत इंसान से शादी की है। हालांकि मजहर खान के निधन तक जीनत अमान उनके साथ रही। मजहर खान के साथ उनकी शादी में कभी खुशनुमा पल नहीं आया। 71 साल की उम्र में जीनत अमान दो बच्चों की मां बन चुकी है और उनके बच्चों के नाम अजान खान और जहान खान है।


Click it and Unblock the Notifications













