70s की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस, जब एक्टर ने सरेआम की थी मारपीट, हो गई आंख खराब!
70 और 80 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस का जिक्र हो तो सभी की जहन में एक ही नाम आता है वो है जीनत अमान। बॉलीवुड में बोल्डनेस का जलवा बिखेरने वाली और पहली बार भारत के लिए एशिया पैसेफिक का ताज हासिल करने वाली जीनत अमान हमेशा ही खूब चर्चा में रही हैं। उन्होंने ढेरों हिंदी फिल्मों में काम किया और नाम कमाया। लेकिन जीनत अमान के साथ एक विवाद हमेशा जुड़ा रहा है जो कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है।
बताया जाता है कि शादीशुदा मर्द के साथ जीनत अमान का अफेयर था। ये कोई ओर नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक्टर संजय खान ही थे। संजय खान पहले से शादीशुदा थे और उनका नाम लगातार जीनत अमान के साथ जुड़ आया था। कुछ रिपोर्ट्स का तो ये भी दावा है कि संजय खान ने जीनत के साथ शादी भी कर ली थी लेकिन विवाद के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन दोनों ने ही कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।
एक बार दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पब्लिक प्लेस में ही मारपीट हो गई। बताया जाता है संजय खान शॉर्ट टेम्पर थे। वह अक्सर अपना आपा खो बैठते थे। एक बार हद तो तब हो गई जब सरेआम उन्होंने जीनत अमान संग मारपीट की। बताया जाता है कि जीनत के चेहरे पर इतनी चोट आई कि आज भी कथित तौर पर उनकी एक आंख खराब है। हालांकि ये कितना सच है ये कहना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications











