इस हसीना ने रेखा के मेकअप पर की थी टिप्पणी, बोलीं- गर्दन के नीचे तो...

रेखा ने अपने करियर में काफी सारी फिल्मों में काम किया और इतना ही नहीं खूब पापुलैरिटी भी हासिल की। लेकिन कई बार उन्हें दूसरी अभिनेत्रियों के हम लोग का भी निशाना बनना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अपने जीवन में काफी दुख झेले हैं। लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर अक्सर वह सुर्खियों में भी रही है।
जब नरगिस दत्त ने रेखा को बताया था चुड़ैल
जानकारी के लिए आपको बता दें की खबरों के अनुसार नरगिस दत्त ने उनके लिए कभी कहा था कि वह मर्दों को इस तरीके के संकेत देती है कि जैसे वह आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। इतना ही नहीं यासिर उस्मान ने अपनी किताब में यह भी लिखा था कि नरगिस ने यह कहा था- कुछ लोगों की नजर में वह चुड़ैल है।
डिंपल कपाड़िया ने रेखा को राजेश खन्ना से दूर रहने की दी थी नसीहत
नरगिस दत्त ने यह भी कहा कि कई बार मुझे तो ऐसा लगता है कि मैं उनको समझने लग गई हूं और वह हर समय खोई रहती हैं। इसीलिए उसको एक मजबूत आदमी की आवश्यकता है। बताया तो यह भी जाता है कि डिंपल कपाड़िया ने भी रेखा को कथित तौर पर यह कह दिया था कि मेरे पति यानी कि राजेश खन्ना से दूर रहना।
जीनत अमान ने रेखा संग अपनी बॉन्डिंग पर की बात
अगर हम जीनत अमान की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने एक फिल्मी मैगजीन से बातचीत के दौरान रेखा का जिक्र किया और कहा कि "हमारे बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग होनी चाहिए थी। हम दोनों में काफी कुछ एक जैसा है और हम दोनों की जिंदगी में पिता की कमी हमेशा रही है। लेकिन उनको देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत ही असुरक्षित है और अंदर से उनके बहुत खालीपन है।"
जब रेखा के मेकअप को लेकर जीनत अमान ने कही थी ये बात
यासिर उस्मान की किताब में यह भी लिखा हुआ था कि "जीनत ने बताया था कि जहां तक लुक्स का सवाल होता है तो गर्दन के ऊपर मेकअप लगाकर वह बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई देती हैं। लेकिन गरदन के नीचे उनको खुद पर मेहनत करनी बहुत जरूरी है।"


Click it and Unblock the Notifications