'मुझे मजा आता है...', जब बिना ब्लाउज फ़िल्म में बोल्ड लुक में दिखीं जीनत अमान, खूब मचा बवाल

'सत्यम शिवम सुंदरम' हिंदी सिनेमा की एक सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। राज कपूर की इस फिल्म में काफी बेहतरीन गानों से लेकर सीन और एक्टर्स थे। लेकिन सबसे ज्यादा इस फिल्म के बोल्ड सीन मशहूर हुए और जीनत अमान ने इस फिल्म में रूप नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था।
जीनत अमान ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन भी दिए थे और इसको लेकर खूब विवाद भी हुआ था। फिल्म के टाइटल सॉन्ग के लिए जीनत अमन को लोगों ने खूब खरी खोटी भी सुनाई थी। दरअसल इस दौरान उन्होंने एक सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी और इसमें वह पूरी भीगी नजर आ रही थी।
जीनत अमान ने सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि और भी कई बार ऐसे सीन दिए हैं। उन्हें अपने जमाने की पहली बोल्ड एक्ट्रेस कहा जाता था और उन पर अश्लीलता फैलाने के भी आरोप लगा दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया और बस अपने काम पर ध्यान देती चली गई। लोगों ने ही नहीं बल्कि एक्टर देव आनंद ने भी इस फिल्म को डर्टी पिक्चर कहा था।
लेकिन जीनत अमान से जब ट्रोल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसमें मजा आता है। दरअसल उनके कहने का मतलब यह था कि उन्हें अलग-अलग काम करने में मजा आता है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कभी भी अश्लीलता फैलाने की कोशिश नहीं की और उन्होंने वही किया जो किरदार के लिए जरूरी था। साथ ही जो डायरेक्टर ने उनसे कहा था।
जीनत अमन को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और वह है फैंस के साथ में अपनी फिल्मों से लेकर किरदार से जुड़े हुए कई किस्से भी शेयर करती नजर आती हैं। लेकिन उन्होंने कुछ वक्त पहले एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि रूप के किरदार को लेकर राज कपूर काफी परेशान थे।
दरअसल जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में बताया था कि राज कपूर को समझ नहीं आ रहा था कि वेस्टर्न इमेज रखने वाली जीनत अमान इस किरदार में फिट हो पाएगी या नहीं। जीनत अमान ने यह भी बताया था कि उनका लुक टेस्ट किया गया था और उन्हें देखकर राज कपूर काफी ज्यादा खुश हो गए थे। इसी के चलते उन्हें यह फिल्म मिली और उनका रोल भी काफी पसंद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











