..................... Zeenat Aman and Parveen Babi used to look like each other, even the fans used to get confused to recognize them - Hindi Filmibeat

जीनत अमान को देख फैन्स को आ जाती थी परवीन बॉबी की याद, एक्ट्रेस ने शक्ल मिलने के पीछे का खोला राज़

Zeenat Aman, Parveen Babi,

70 से 80 के दशक में दो अभिनेत्रियां ऐसी हुआ करती थी, जिनका एक दूसरे से कोई भी खून का नाता नहीं था। यहां तक कि दोनों को अक्सर लोग देखकर काफी कन्फ्यूज हो जाते थे और दोनों को गलत नाम से भी पुकारने लग जाते थे। दरअसल हम मशहूर अभिनेत्रियां जीनत अमान और परवीन बाबी की बात कर रहे हैं। हालांकि परवीन अब दुनिया को अलविदा कह चुकी है और उनके निधन के सालों बाद जीनत को लोग परवीन बाबी ही मानते हैं। दोनों की शक्ल भी काफी ज्यादा मिलती-जुलती थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने दोनों की शक्ल मिलने जुलने के कारण के बारे में बताया था।

खून का रिश्ता ना होने के बावजूद भी हमशक्ल लगती थी ज़ीनत और परवीन

परवीन बाबी और जीनत अमान दोनों को देखकर यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हुआ करता था कि दोनों में से जीनत कौन है और परवीन कौन है? परवीन बाबी और जीनत अमान भले ही बहने ना हो लेकिन उनकी किस्मत भगवान ने शायद एक ही कलम से लिखी। ऐसा अब हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों को फिल्मों में तो काफी सफलता हासिल हुई, लेकिन प्यार दोनों को नसीब नहीं हो पाया। एक ने तो दो शादियों की लेकिन फिर भी प्यार के लिए तरसती रही। इतना ही नहीं दूसरी को तो कई सारे रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी सच्चा प्यार हासिल नहीं हो पाया।

परवीन और ज़ीनत ना हेयरस्टाइल भी हुआ करता था सेम

बता दें कि परवीन और जीनत अमान के लुक तो सिमिलर थे ही। इसी के साथ-साथ उनका स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज भी काफी सिमिलर थी। इसी वजह से भी लोग उन्हें देखकर कंफ्यूज हो जाते थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि परवीन की बर्थ एनिवर्सरी पर जीनत ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें वह बिल्कुल एक सी नजर आ रही थी। जीनत अमान ने परवीन को बेहद ही खूबसूरत और उम्दा एक्ट्रेसेस में से एक बताया। उन्होंने इस बात का भी ज़िक्र किया कि फैंस उनके और परवीन के बीच में कोई भी फर्क कर नहीं पाते थे। जीनत को परवीन या फिर परवीन को जीनत समझ लिया जाता था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि "हम दोनों का हेयर स्टाइल भी सेम था और दोनों ही हम वेस्टर्न फैशन को काफी ज्यादा पसंद किया करती थी।"

ज़ीनत अमान को इवेंट के दौरान परवीन समझ बैठे थे फैन्स

जीनत अमान ने इसी के आगे यह भी बताया कि "हम दोनों नहीं एक दूसरे में कभी भी सिमिलेरिटी नहीं पाई। लेकिन हमें मीडिया के जरिए इस बात का आभास हुआ कि हम दोनों में ही एक अलौकिक समानता है।" बता दें कि एक्ट्रेस है शायद इस बात पर यकीन नहीं कर पाती थी। एक्ट्रेस में इस बात का भी जिक्र किया था कि कुछ वक्त पहले दुबई में एक इवेंट के दौरान उन्हें परवीन मैम कहकर बुला दिया गया था।

Read more about: zeenat aman parveen babi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X