जब फराह खान ने शूटिंग के दौरान इस एक्टर पर फेंक दी थी चप्पल, सालों बाद खुद किया खुलासा

When Farah Khan throw chappal on this actor: 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के साथ जाएद खान स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। जाएद खान को इस फिल्म के लिए काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी और फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे।
जाएद खान ने अब सालों बाद खुलासा किया है कि, 'मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान फराह खान जाएद खान से इतनी नाराज हो गई थीं कि उनके ऊपर चप्पल फेंक कर मारा था। जाएद खान ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर चल रही थी इसलिए काफी मुश्किलें हो रही थी।
उन्होंने कहा - 'तब हम 400 फीट की फिल्म शूट कर रहे थे, डिजिटल पर नहीं। तो ऐसा नहीं था कि जितने भी टेक्स चाहिए ले लो। सेट पर काफी डिसिप्लिन होता था। और हमारा एटिट्यूड भी हाई हुआ करता था। एक टेक देने के बाद हालत खराब हो जाती थी। मुझे याद है कि शूट के दौरान कैमरा अमृता राव को कैप्चर कर रहा था और मेरी तरफ आ रही थीं।'
आगे उन्होंने कहा- 'कैमरा मेरी तरफ मुड़ा और मेरे सामने एक डांसर गिर पड़ा। वह इतना थक गया था कि उसे फिट आ गया। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि क्या किया जए। मैंने परफॉर्म करना शुरू किया, लेकिन लगने लगा कि इस बच्चे के ऊपर मैं कैसे डांस कर पाऊंगा, ये मेरा इंट्रोडक्शन कैसे हो सकता।
जाएद खान ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें इसलिए उन्होंने कट बोल दिया। इससे फराह खान नाराज हो गईं। उन्होंने कहा- 'फराह काफी गुस्से में थीं। उन्होंने मुझे गालियां दीं और चप्पल भी मुझ पर फेंक डाली। मैंने उनसे कहा- आप ये मुझसे कैसे उम्मीद कर सकते हो कि कोई मर रहा हो और उसपर मैं डांस करूं। फराह चिल्ला कर बोलीं- 'तुम मेरे सेट पर कट नहीं कह सकते, मैं कहूंगी कट आखिर में। बाद में यूनिट के सदस्यों को समझ आया कि वो बेचारा लेटा हुआ है और उसे बचाया गया। हमने इस सीन को फिर से किया और ये आसानी से हो गया।'


Click it and Unblock the Notifications












