इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने 7 साल छोटे हिंदू एक्टर संग रचाया ब्याह, पति पर लगे रेप के आरोप

Zarina Wahab Love Story And Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एड्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में रही। खुद से 7 साल छोटे हिंदू एक्टर के साथ में शादी की।
इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस के पति पर रेप के आप भी लगे थे और आगे चलकर उनके बेटे पर भी बड़ा चार्ज लग गया था। अगर आप भी इस हीरोइन का नाम नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं जरीना वहाब की। जरीना का जन्म 18 जुलाई 1959 में विशाखापट्टनम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ।
जरीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 की फिल्म चितचोर से की थी। बाद में उन्हें गोपाल कृष्ण और घरौंदा जैसी फिल्मों में देखा गया। एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्म में भी काम किया और इसी बीच उन्हें एक हिंदू एक्टर से प्यार हो गया। एक्टर और कोई नहीं बल्कि आदित्य पंचोली है।
जरीना और आदित्य की पहली मुलाकात सन 1986 में हुई। दोनों फिल्म कलंक का टीका फिल्म के सेट पर मिले थे। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। एक्टर जरीना से 7 साल उम्र में छोटे हैं। लेकिन दोनों ने अपने प्यार के आगे अपनी उम्र को नहीं आने दिया। साल 1986 में दोनों ने शादी की और फिर दोनों के दो बच्चे हुए जिनका नाम सना और सूरज है।
आदित्य को कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा जा चुका है और वह ज्यादातर अपनी कंट्रोवर्शियल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे। 2013 में उन पर पड़ोसी पर हमला करने का केस दर्ज करवाया गया और फिर 2019 में एक फेमस एक्ट्रेस ने उन पर रेप किया आरोप लगाए। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। खबरों के अनुसार दोनों के बीच में 15 साल से झगड़ा चल रहा था।
इतना ही नहीं आदित्य पंचोली का नाम खुद से 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ में भी जोड़ा जा चुका है और इसके चलते भी काफी विवाद भी हुआ। यहां तक की जरीना के बेटे सूरज पंचोली पर भी एक बेहद संगीन आरोप लगाया गया था। इसके चलते सालों तक उनका कोर्ट के चक्कर काटने पड़े।
दरअसल 2013 में सूरज पर जिया खान की मौत के आरोप लगाए गए थे और इसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। जिया खान ने आत्महत्या की थी। साथ ही छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था और इसमें सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि पिछले साल ही सूरज को बरी कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications

















