'शादी की और 3 महीने में छोड़ दिया...', शादी को लेकर ज़रीन खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत अजीब...

Zareen Khan Once Talked On Her Marriage Plans: जरीन खान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि काफी बेहतरीन फिल्मों में भी वह काम कर चुकी है। लेकिन अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई रहती है। पिछले साल यह खबर सामने आई थी कि उनके बॉयफ्रेंड और बिग बॉस 12 से मशहूर हुए शिवाशीष मिश्रा का ब्रेकअप हो चुका है।
खबरों के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया और एक करीबी ने उनके ब्रेकअप की पुष्टि भी की थी। हालांकि आपको बता दें कि जरीन खान की शादी को लेकर अक्सर उनके फैंस उनसे सवाल करते रहते हैं। लेकिन एक बार खुद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने शादी को लेकर अपनी राय दी थी।
इस दौरान जरीन खान ने साफ तौर पर इंकार कर दिया था कि उनकी शादी का कोई भी अभी प्लान नहीं है। यहां तक की उन्होंने तो यह भी कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके माता-पिता उनके लिए कोई लड़का ढूंढ रहे हैं?
इस पर जरीन खान ने जवाब देते हुए कहा कि "कोई भी मेरे मुंह पर आकर नहीं पूछता है कि क्या तुमको शादी करनी है? अगर वह कोशिश कर भी रहे हैं तो मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है और मुझे शादी करनी नहीं है। लाइफ बिल्कुल ऐसी हो गई है कि कभी भी मैं शादी करना नहीं चाहती हूं। फिर चाहे आप इसको कुछ भी कह सकते हैं।"
जरीन खान ने आगे बात करते हुए कहा कि "आज जिस तरीके से चीजें हो चुकी है कि शादी हुई और 3 महीने में ही छोड़ दिया। जिस तरह से लोग खाना स्वाइप करके बुला रहे हैं, उस तरह से लोग इंसान भी स्वाइप करके बुला रहे हैं तो दुनिया बहुत ज्यादा अजीब हो गई है। इसीलिए घरवालों का भी कोई दबाव नहीं है और दबाव तभी होता है जब मेरी मां शादी देखती है। वह मुझे कहती है कि तू भी कर ले शादी अब।"


Click it and Unblock the Notifications











