अपनी डेब्यू फ़िल्म से ही हुईं फेमस, इंडस्ट्री को दी सिर्फ 3 फ़िल्में, सभी से जीते कई सारी खिताब

Zaira Wasim

फिल्म इंडस्ट्री में जब भी कोई कदम रखता है तो जरूरी नहीं कि उसको बहुत ही जल्दी कामयाबी हासिल हो जाए. यहां तक की लोगों को सालों साल मेहनत करके भी वह मुकाम हासिल नहीं हो पता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पहले ही फिल्म से हर किसी का दिल जीत लिया था. तस्वीर में नजर आ रही ये लाल लाल गाल वाली बच्ची जब जब पर्दे पर नजर आई तब उन्होंने हिट फिल्में दी. लेकिन अचानक से एक दिन वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गई. उनके एक फैसले ने हर किसी को दंग कर दिया.

कश्मीर में जायरा वसीम का हुआ था जन्म

इस तस्वीर में नजर आ रही बड़ी-बड़ी आंखें और लाल गाल वाली बच्ची बहुत ही प्यारी लग रही है. लेकिन अभी तक अगर आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि जायरा वसीम है. एक्ट्रेस का जन्म कश्मीर के श्रीनगर में हुआ. तस्वीर में साफ उनके चेहरे पर कश्मीरी रंगत नजर आ रही है. ज़ायरा वसीम के माता-पिता दोनों ही नौकरी पेशा है.

तीन फिल्मों से ही इंडस्ट्री में मचा दी धूम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जायरा वसीम को बचपन से ही एक्टिंग में काफी ज्यादा रुचि थी. इसके बाद में उन्होंने साल 2015 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया. इस फिल्म की टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ तरीके से बिकी। यहां तक कि दर्शकों द्वारा भी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया. इसके बाद में जायरा वसीम को 'द सीक्रेट' सुपरस्टार फिल्म में लीड किरदार निभाते हुए देखा गया. साल 2019 में ज़ायरा वसीम 'द स्काय इस पिंक' नाम की एक फिल्म में भी नजर आई.

हर एक फिल्म के लिए मिला अलग अवार्ड

ज़ायरा वासिम को उनकी पहली फिल्म 'दंगल' से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड प्राप्त हुआ था. इसके बाद में एक्ट्रेस को तीनों ही फिल्मों के लिए अलग-अलग अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया. उन्होंने अपनी तीनों फिल्मों के लिए 6 अवार्ड हासिल किया और 11 के लिए उन्हें नॉमिनेशन मिला. कामयाबी के रथ पर चढ़ने के बावजूद ज़ायरा वसीम को धर्म से जुड़े कुछ कर्म की वजह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कहना पड़ा. उनके इस कदम से पूरी इंडस्ट्री हैरान हो गई थी.

More from Filmibeat

Read more about: zaira wasim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X