जायरा वसीम ने इसलिए अचानक छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री? आज भी हैरान रहते हैं फैंस!

zaira wasim

महज 14 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने धमाका कर दिया था। सुपरस्टार आमिर खान के साथ उनके करियर की ऐसी शुरुआत हुई थी इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

फिर अचानक से इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को टाटा बाय बाय कर दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री जायरा वसीम की। जायरा आज इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उनपर दुखों पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पिता का निधन हो गया है।

आज जायरा को लेकर हम बात करने वाले हैं कि क्यों उनको सफल करियर के बावजूद फिल्मों से तौबा कर ली थी। सभी जानते हैं कि जायरा वसीम ने 'दंगल' (2016) में एक युवा गीता फोगट की भूमिका निभाकर अपनी फिल्म की शुरुआत की, जो दुनिया भर में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' (2017) में एक महत्वाकांक्षी गायिका के रूप में देखा गया, जो एक महिला नायक के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

इसलिए छोड़ी इंडस्ट्री?

आखिरी बार ज़ायरा वसीम को 2019 में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में देखा गया था। लेकिन, फिल्म की रिलीज़ से पहले ही ज़ायरा ने इस्लाम की राह पर चलने के लिए हमेशा के लिए अभिनय छोड़ने का फैसला किया। उनका कहना था कि वो भटकी हुई थीं और इस्लाम ने उनको सही राह दिखाई है। यही कारण है कि वो अब इंड्स्ट्री का हिस्सा रहेंगी। बता दें कि इस्लाम में अभिनय और बेपर्दा रहने जैसी चीजों को गुनाह माना जाता है। यही कारण है कि जायरा इससे दूर चली गईं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

हालांकि सोशल मीडिया पर जायरा अभी भी एक्टिव हैं। वो अपना चेहरा दिखाए बिना पोस्ट करती रहती हैं। ज्यादा उनको गुड पोस्ट और आध्यात्मिक बातें करते ही आप सोशल मीडिया पर पाओगे। देखने वाली बात होगी कि वो कभी फिल्मों में वापसी करती हैं या नहीं...

More from Filmibeat

Read more about: zaira wasim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X