हाथ में हाथ डाले ज़हीर की सगाई में पहुंचे अनुष्का-विराट..तस्वीरें #VIRAL
ज़हीर खान ने चक दे गर्ल सागरिका घटगे से कल रात को सगाई कर ली है। इनकी सगाई में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से कई जानी मानी हस्तियां पहुंची। आप भी देखें तस्वीरें..
भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान और चक दे गर्ल सागारिका घटगे ने फाइनली सगाई कर ली है। इनकी सगाई में जाने माने सेलेब्रिटी पहुंचे। विराट कोहली अनुष्का शर्मा से लेकर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली ने शिरकत की। उनके अलावा रोहित शर्मा, युवराज सिंह, मंदिरा बेदी भी सगाई समारोह में शामिल हुईं।
दोनों की सगाई का फंक्शन मंगलवार रात को मुंबई में हुआ, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कई स्टार्स शामिल हुए। सगाई समारोह में जहीर और सगारिका काफी खूबसूरत लग रहे थे।

इस दौरान ज़हीर और सागरिका के अलावा जिनपर सबसे ज्यादा कैमरे की निगाहें थीं वो थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। दोनों हाथ में डाले इनकी सगाई में पहुंचे और दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे।
आपको बता दें कि पिछले महीने ही जहीर और सागरिका ने सोशल मीडिया पर अपने इंगेज होने के बारे में सबको बताया था। लेकिन IPL की वजह से तब इंगेजमेंट नहीं हो सकी थी, इसलिए अब ये फंक्शन हुआ है। आप भी देखें इनकी सगाई की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











