युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश, पति से कम नहीं है पत्नी!

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Networth- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलगाव की खबरों ने इस वक्त तूल पकड़ा हुआ है। पता चला है कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस आपस में भिड़ रहे हैं।
सभी जानते हैं कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अपने अपने काम को लेकर भी काफी बिजी रहते हैं और अच्छी खासी कमाई करते हैं। तलाक की खबरों के बीत कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। गौरतलब है कि दोनों की नेटवर्थ को लेकर अब चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि दोनों अच्छी खासी कमाई करते हैं।
कौन करता है कितनी कमाई?
धनश्री वर्मा अपने पति से कम नहीं है। कम लोग जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपए है और वो एक शानदार कोरियोग्राफर है। ना सिर्फ कोरियोग्राफी बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छे पैसे कमा लेती हैं। काफी कम लोग जानते हैं कि वो मॉडलिंग के साथ साथ अभिनय भी करती हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी वो एक तेलुगू फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। इसके अलावा बात करें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की तो उनकी नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपए है। वो इंडियन क्रिकेट टीम के अलावा कई लीग्स खेलते हैं। चहल आईपीएल से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। इस साल 2025 पंजाब किंग्स ने उनको 18 करोड़ में लिया था।
कब होगा तलाक?
दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और कहा जा रहा है कि जल्द ही तलाक का आधिकारिक ऐलान भी होगा। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर अक्सर ट्रोलिंग भी होती थी और दोनों की जोड़ी को लेकर बातें भी होती थी।


Click it and Unblock the Notifications











