मिस वर्ल्ड के बाद बनीं एक्ट्रेस फिल्मों में फ्लॉप होकर कर ली शादी, फिर नर्क हो गई जिंदगी,अब ऐसे कर रहीं गुजारा

Yukta Mukhi

साल 1999 में मिस वर्ल्ड का किताब युक्ता मुखी को मिला था। लेकिन आपको बता दें कि उनकी रियल लाइफ किसी फिल्मी लाइफ से काम नहीं है। दरअसल युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड बनने के 3 साल बाद बॉलीवुड फिल्मों में आने का मौका मिला। उन्होंने प्यासा फिल्म से डेब्यू किया और इसमें उन्होंने आफताब शिवदासानी के साथ में काम किया।

निजी जिंदगी में भी मची रही उथल-पुथल

अपनी पहली ही फिल्म युक्ता मुखी काफी इंडस्ट्री में छा गई थी। लेकिन इसके बाद में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा और पर्सनल लाइफ भी उनकी काफी उतल-पुथल हो गई थी। उनका फिल्मी करियर भी काफी छोटा रहा। युक्ता को बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। जिसके चलते उन्होंने एक भोजपुरी और एक उड़िया फिल्म में भी काम किया। यहां पर भी उनका जादू चल नहीं पाया और अचानक से वह इंडस्ट्री से गायब हो गई।

युक्ता मुखी लंबाई के चलते फिल्मों में नहीं हो पाई सफल

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार बॉलीवुड में असफलता हासिल करने की वजह उनकी लंबाई बन गई थी। दरअसल युक्ता मुखी की लंबाई 6.1 है। साल 2008 में ही युक्ता मुखी ने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली के साथ में शादी रचाई। दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की और बाद में रिसेप्शन भी किया। शादी के कुछ वक्त के बाद ही दोनों का बेटा हो गया और यह शादी चल नहीं पाई।

युक्ता मुखी ने पति पर लगाया आरोप

इसके बाद में साल 2013 में दोनों की एक चौका देने वाली खबर आई। दरअसल युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। यहां तक की पीटते भी हैं। युक्ता मुखी ने अपने पति पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के भी गंभीर आरोप लगा दिए थे।

युक्ता मुखी का हुआ तलाक

युक्ता मुखी का इन सब के बाद में बहुत ही ज्यादा बुरा हाल हो चुका था। जिसके चलते साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। एक्ट्रेस के बेटे की कस्टडी उन्हें ही मिली। साल 2019 में युक्ता मुखी ने कम बैक करने की कोशिश की। एक्ट्रेस को अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ में काम करते हुए देखा गया। लेकिन एक बार फिर से वह पर्दे से गायब हो गई। अब कुछ खबरों के अनुसार युक्ता मुखी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं और दिल्ली में अपना खुद का बिजनेस चल रही है। बताया जाता है कि उनका फूड से लेकर बर्गर और फैशन स्टोर है।

Read more about: yukta mukhi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X