सिर्फ 25 पैसे बचाने के लिए... 8KM चलते थे पैदल महाभारत के 'युधिष्ठिर', AIIMS की नौकरी छोड़ी फिर...

कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगा तो 80 और 90 के दशक के पुराने सीरियल्स एक बार फिर से प्रसारित किए गए. जिन्होंने दर्शकों के मन में एक बार फिर अपने प्रति एक खास जगह बनाई. इसी दौरान बी आर चोपड़ा की महाभारत भी प्रसारित किया गया था. जिसे बने तीन दशक हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद भी दर्शकों के बीच इसके प्रति एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. लेकिन आज हम आपको इस सीरियल में नजर आने वाले पांडवों के सबसे बड़े भ्राता यानी के युधिष्ठिर से जुड़ी हुई एक कहानी के बारे में बताने वाले हैं.
महाभारत में युधिष्ठिर के किरदार में डाली जान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार अभिनेता गजेंद्र चौहान ने निभाया. गजेंद्र चौहान ने इस किरदार को बहुत ही दमदारी से निभाया और साथ ही साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. आज के वक्त में भी उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ की जाती है. इतना ही नहीं महाभारत सीरियल में उन्होंने अपनी भारी भरकम आवाज के साथ-साथ भाइयों और परिवार के प्रति प्यार को काफी अच्छे तरीके से युधिष्ठिर के किरदार में निभाया. दर्शकों के मन में गजेंद्र के प्रति एक असली युधिष्ठिर की छवि बन गई थी.
पढ़ाई के बीच ही लगी नौकरी
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की महाभारत सीरियल में नजर आने से पहले गजेंद्र चौहान क्या किया करते थे और उनकी कमाई का क्या जरिया हुआ करता था? जानकारी के लिए आपको बता दें कि गजेंद्र चौहान ने काफी ज्यादा अपने करियर में स्ट्रगल जिला है. एक्टिंग करियर में आने से पहले गजेंद्र चौहान AIIMS में नौकरी किया करते थे. उनका जन्म दिल्ली के खामपुर में हुआ था. उन्होंने ड्यू के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई के बीच में AIIMS में नौकरी के लिए भी आवेदन कर दिया था.
नौकरी छोड़ चुना पैशन
लेकिन गजेंद्र के पिता ने पढ़ाई पूरी करने के चक्कर में उनसे नौकरी छुड़वा दी थी. जिसके बाद एक्टर ने अपनी पढ़ाई को पूरा किया और 1979 में AIIMS में फिर से नौकरी करने लग गए थे. बचपन से एक्टिंग करने का काफी शौक हुआ करता था. अपने पैशन को पूरा करने के चक्कर में 1982 में उन्होंने नौकरी छोड़ दिया और एक्टिंग की क्लास लेने के चक्कर में मुंबई आ गए. जहां पर उन्होंने राज्यश्री प्रोडक्शन के सीरियल पेइंग गेस्ट से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और पहली सैलरी उन्हें ₹200 मिली. बता दें कि गजेंद्र चौहान 25 पैसे बचाने के चक्कर में रोज 8 किलोमीटर पैदल चलकर शूटिंग सेट पर जाया करते थे.


Click it and Unblock the Notifications











