..................... Yrkkh actress Kanchi Singh affair with onscreen brother rohan mehra actres affair with on screen brother - Hindi Filmibeat

9 साल की उम्र में इंडस्ट्री में रखा कदम, ऑनस्क्रीन भाई को किया डेट और फिर हुआ ऐसा हाल...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Kanchi Singh

टेलीविजन इंडस्ट्री में अक्सर कुछ हसीनाएं ऐसी होती है जो कि अपने हर एक फैसले से काफी ज्यादा सुर्खियों में आ जाती है। इतना ही नहीं वह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही। लेकिन आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 9 साल की उम्र में ऐक्टिंग डेब्यू किया। पहली बार उन्हें साल 2003 में सीरियल कुटुंब में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया। इसके बाद उन्हें बड़े-बड़े सीरियल्स में देखा गया और उन्होंने काफी चर्चा बटोरी।

दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर अभिनेत्री कांची सिंह की। उन्होंने स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री का किरदार निभाया था। सीरियल में वह लीड कैरेक्टर नायरा की कजिन बहन गायत्री के किरदार में नजर आई। इस दौरान उनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया और उन्हें शो में काफी नोटिस भी किया गया। शो में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के किरदार के इर्द-गिर्द यह कहानी घूम रही थी।

लेकिन कांची सिंह यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम करते दौरान अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में आ गई। बता दे कि शो में कजिन भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं रोहन मेहरा को वह डेट करने लग गई थी। हालांकि काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को छुपा कर रखा। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था और 4 साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था।

बाद में खुद साल 2016 में रोहन मेहरा ने ट्विटर के जरिए कांची सिंह के साथ में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। लेकिन इसी के कुछ वक्त बाद दोनों नेब्रेकअप कर लिया था। हालांकि आप कांची सिंह को भी परदे से दूरी बनाई देखा जा रहा है और आखरी बार उन्हें कुर्बान सीरियल में देखा गया था। कुछ वक्त पहले उन्हें म्यूजिक वीडियो में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X