यूट्यूबर अरमान मालिक को हाथ में आए टांके और सिर में लगी चोट, पहली पत्नी पायल ने की ऐसी हालत...

यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक की वजह से वह काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में वह तीन बच्चों के पिता बन चुके हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसमें एक लड़की और एक लड़का हुआ. वही उससे पहले कृतिका मलिक जो कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी है उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. इससे पहले पायल मलिक का एक बेटा और भी था. इस लिहाज़ से अरमान मलिक चार बच्चों के पिता बन चुके हैं.
अरमान मलिक को लगी हाथ और सिर में चोट
यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ ना कुछ शेयर करते हुए नजर आते हैं और अपने फैंस के लिए इंटरटेनमेंट कर डोज़ भी लाते हैं. इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक वीडियो को शेयर किया जिसमें नजर आया कि उनके सिर और हाथ में चोट लगी हुई है. जिसके बावजूद भी पायल जो कि उनकी पहली पत्नी है वह उन्हें डांट देती हैं. जिसके बाद में वह अपने पैर भी दबाने को कहती हैं.
फैंस ने अरमान मलिक के इस वीडियो पर किये खूब कमेंट
हालांकि इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है और अरमान मलिक भी बिल्कुल पूरी तरीके से ठीक है. यह वीडियो सिर्फ उन्होंने अपने फैंस के साथ इंटरटेनमेंट के लिए शेयर की थी. साथ ही साथ फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आए और वीडियो को काफी प्यार भी दिया. साथ ही साथ फैन्स को अरमान मलिक और उनकी पत्नियों की जोड़ी काफी पसंद आती है.
अरमान मलिक के फैंस ने लुटाया तीनों बच्चों पर खूब प्यार
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपने तीनों छोटे-छोटे बच्चों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. बच्चों की झलक अरमान मलिक ने अपने व्लॉग द्वारा फैन्स को दिखाई. जिसके बाद में फैन्स ने बच्चों के लिए दुआ भी की और खूब प्यार भी लुटाया. हालांकि अरमान मलिक कई बार कंट्रोवर्सीज में फंस जाते हैं. लेकिन फिर भी उन्हें उनके फैंस खूब प्यार देते हैं.


Click it and Unblock the Notifications