यूट्यूबर अरमान मालिक ने 2 शादियों और धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं बहुत परेशान हूं... मैं हिन्दू...

Armaan Malik

Youtuber Armaan Malik On Converted Religion: यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। अपनी दो शादियों को लेकर आए दिन वह हेडलाइंस में आते रहते हैं। हालांकि आपको बता दें कि अरमान मलिक का असली नाम संदीप है। कुछ खबरों के अनुसार यह भी कहा जाता है कि अरमान मलिक ने फेमस होने के लिए दो शादी का ढोंग रचाया।

हालांकि आपको बता दें कि कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि संदीप ने दो शादियां रचने के लिए धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुसलमान बने। लेकिन अब यूट्यूबर ने इन सभी सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और न्यूज़ 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ बताया। उनकी बातें सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

यूट्यूबर अरमान मलिक ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि "मैं आज से 13 साल पहले दिल्ली आया। दिल्ली आते ही मुझे लगा कि संदीप नाम बहुत हल्का है। जब मैं अपने दोस्तों से मिलने तो किसी का नाम राहुल तो किसी का नाम प्रिंस हुआ करता। इसीलिए मुझे अपना नाम अच्छा नहीं लगता था। तो मैंने अरमान मलिक रख लिया।"

यूट्यूबर ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लगा कि इस नाम को बोलने में भी काफी मजा आएगा और सुनने में भी। कुछ लोग हिंदू और मुसलमान वाली बात करते हैं तो यह बिल्कुल गलत है। मैं हिंदू ही हूं और पूरी जिंदगी हिंदू बन कर रहूंगा। मैंने दो शादियां करने के लिए धर्म नहीं बदला। लोगों की यह छोटी सोच है।"

अरमान मलिक ने तो यह भी बताया कि उनकी दो शादियों को लोग झूठा बताते हैं या फिर धर्म बदलने की भी बात किया करते हैं। उन्होंने कहा कि वह इन सब चीजों से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। यूट्यूबर ने पहली शादी पायल मालिक से की थी और फिर दूसरी बार कृतिका मलिक को उन्होंने हमसफ़र चुना। पायल से उन्हें तीन बच्चे हैं और एक कृतिका से बेटा है।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X