..................... You will be shocked to see 'Liger' star Vijay Deverakonda's collection of luxury vehicles and expensive things|'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन और एक्सपेंसिव चीजों को देखकर चौंक उठेंगे आप | - Hindi Filmibeat

'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन और एक्सपेंसिव चीजों को देखकर चौंक उठेंगे आप

फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे विजय देवरकोंडा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का काफी लोकप्रिय नाम है। इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे की जोड़ी को अभी से ही पसंद किया जा रहा है। हालांकि 'बॉयकट' ट्रेंड से यह फिल्म भी नहीं बच पा रही है लेकिन विजय को उम्मीद है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाल करेंगी। अपने 10 साल के फिल्मी कॅरियर में विजय देवरकोंडा ने लगातार कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी हिट फिल्मों के साथ-साथ विजय अपनी किंग साइज लाइफस्टाइल के लिए भी फेमस हैं।

चलिए नजर डालते हैं विजय देवरकोंडा के पास मौजूद एक्सपेंसिव चीजों की लिस्ट पर

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज

कारों के प्रति विजय देवरकोंडा का प्यार जगजाहिर है। उनके गैराज में मौजूद गाड़ियां इस बात को साबित भी करती हैं। विजय के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज गाड़ी है जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बतायी है। बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान भारतीय सेलीब्रिटिज के बीच सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। शानदार और आरामदेह इंटिरियर के साथ यह 'लाइगर' अभिनेता विजय की एक्सपेंसिव चीजों में से एक है।

हैदराबाद में आलिशान बंगला

हैदराबाद में आलिशान बंगला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा की हैदराबाद में आलीशान बंगला है, जो जुबली हिल्स पर स्थित है। करीब 15 करोड़ रूपये में एक्टर ने यह बंगला तब खरीदा था जब उनकी उम्र 32 साल थी। इस बंगले को खरीदने के बाद विजय ने एक हाउस वार्मिंग पार्टी भी दी थी, जिसमें उनके दोस्त शामिल हुए थे।

क्लोदिंग ब्रांड 'राउडी क्लब'

क्लोदिंग ब्रांड 'राउडी क्लब'

विजय देवरकोंडा को पता होता है कि कब और कहां, कितना इन्वेस्ट करना चाहिए। विजय ने साल 2018 में मिंत्रा ऐप पर अपना क्लोदिंग ब्रांड 'राउडी क्लब' लॉन्च किया था। हाल ही में 'राउडी क्लब' ने अपना ऐप जारी करने की घोषणा भी की है ताकि कस्टमर्स को किसी तरह से कोई परेशानी ना हो।

रेंज रोवर

रेंज रोवर

विजय देवरकोंडा की गैराज में खड़ी रहने वाली दूसरी सबसे एक्सपेंसिव गाड़ी रेंज रोवर है। करीब 65 लाख रुपये मूल्य वाली इस एसयूवी को न्यू एज एसयूवी माना जाता है। एक्टर ने इस कार पर मोटी रकम खर्च कर अपने शानदार कार कलेक्शन में एक बड़ा इजाफा किया था।

फोर्ड मस्टैंग

फोर्ड मस्टैंग

विजय देवरकोंडा को स्पोर्ट्स कारों से भी काफी प्यार है। समय-समय पर अपने शहर की सड़कों पर विजय अपने ड्राइवरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ स्पोर्ट्स कार में दिखायी देते हैं। बताया जाता है कि विजय देवरकोंडा के कलेक्शन में स्पोर्ट्स कार फोर्ड मस्टैंग भी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फोर्ड मस्टैंग की कीमत करीब 74.62 लाख रुपये बतायी जाती है।

मर्सिडीज बेंज जीएलसी

मर्सिडीज बेंज जीएलसी

विजय देवरकोंडा के कलेक्शन में शामिल अगली गाड़ी एक प्रीमियम एसयूवी है। विजय को अक्सर इस लक्जरी कार को शूट पर और शहर में घूमने के लिए चलाते हुए देखा गया है। विजय के पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी क्लास की गाड़ी है जिसकी कीमत 60 लाख रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X