इस 15 अगस्त को देखें ये 6 फिल्में, दमदार कहानी और देशभक्ति के जज्बें ने जीता दिल!

15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था और तब से आज तक लगातार हम इस दिन को एक शानदार त्योहार की तरह मनाते हुए चले आ रहे हैँ। इस साल हम इसकी 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे। इस दिन हम सेलिब्रेट करते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जय जयकार करते हैं। आज यानि 14 अगस्त को हम बात करें उन फिल्मों की जो कि वीरों के पराक्रम पर बनी हैं और देशभक्ति से सराबरो हैं। इस 15 अगस्त आप कौन सी फिल्में घर पर बैठकर देख सकते हैं।

क्योंकि किसी तरह के प्रोग्राम कोरोना वायरस के चलते नहीं हो पा रहे हैं तो लोग अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित हैँ। इस मौके पर पहले तो हम बार करते हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की।

bhuj the pride of india, shershaah, raazi, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, शेरशाह, राजी

ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और इस मौके पर आप भुज देख सकते हैँ। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और नोरा फतेही जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। भुज के अलावा आप ये 5 फिल्में इस 15 अगस्त को देख सकते हैं।

शेरशाह

शेरशाह

शेरशाह हाल ही में रिलीज हुई है और इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आए हैं। फिल्म कारगिल के हीरो रहे कैप्टन विक्रम पर बत्रा पर आधारित है। उस वक्त जंग के दौरान उन्होने क्या क्या किया था वो सब जानने के लिए आप इस स्वतंत्रता दिवस शेरशाह देख सकते हैं।

राजी

राजी

फिल्म राजी भला कौन भूल सकता है। एक बहादुर कश्मीरी लड़की की बहादुरी की मिसाल और सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। आलिया भट्ट और विकी कौशल इस फिल्म की लीड स्टारकास्ट है। फिल्म काफी शानदार है।

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक.. भारत के द्वारा पाकिस्तान में घुसकर मारे गए आतंकियों पर आधारित ये फिल्म काफी शानदार है। सच्ची कहानी पर विकी कौशल का दमदार अभिनय चार चांद लगाता है। हाउज द जोश.. सुनकर आप इस फिल्म से पहले भी जुड़ गए थे।

चक दे इंडिया

चक दे इंडिया

चक दे इंडिया एक ऐसी कहानी है जो कि भारतीय महिला हॉकी टीम पर आधारित है। शाहरुख खान ने एक ऐसे कोच की भूमिक निभाई है जो कि गद्दार माना जाता है लेकिन अपने जज्बे से वो देश को विश्वकप दिलाकर लाता है।

बॉर्डर

बॉर्डर

फिल्म बॉर्डर की तो क्या ही बात है.. लंबी स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म ने 90 के दशक में रिलीज होकर धमाका कर दिया था। आज भी फिल्म और इसके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। सनी देओल और सुनील शेट्टी समेत कई सितारे इस फिल्म का हिस्सा बने थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X