Yo Yo Honey Singh: 18 महीनों तक गायब रहने के बाद यो यो हनी सिंह ने की थी धमाकेदार वापसी

पंजाब के होशियारपुर में पैदा होने वाले हिरदेश सिंह, यो यो हनी सिंह तक का सफर अपने शानदार गानों की बदौलत ही पूरी कर पाये थे। हनी सिंह ने ना सिर्फ बेहतरीन गाने गाये हैं जिसे सुनकर उनके फैंस झुमने पर मजबूर हो गये थे बल्कि उन्होंने कई गानों को म्यूजिक भी दिया है। हनी सिंह के जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया। हनी सिंह की पूरी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। हनी सिंह ने 'शकल पे मत जा' गाने से डेब्यू किया था और इसके बाद 'चार बोतल वोडका', 'ब्लू आईज', 'ब्रेकअप पार्टी','पार्टी विद भूतनाथ', 'लव डोज' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी पार्टियों में खूब बजाए जाते हैं। हनी सिंह 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
लंदन से ली संगीत की शिक्षा : दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हनी सिंह म्यूजिक की पढ़ाई करने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में जाने का फैसला लिया। संगीत की पढ़ाई पूरी करने के बाद हनी सिंह लंबे समय तक इंग्लैंड में काम की तलाश में भटकते रहे। इस बात का खुलासा हनी सिंह ने अपने कई इंटरव्यू के दौरान किया है। साल 2005 तक उन्हें इंग्लैंड में काम के लिए भटकना पड़ा था। 2005 में हनी सिंह एक गाने की रिकॉर्डिंग के सिलसिले में दिल्ली आए। इस दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती से हुई। उस समय अशोक अपनी एक एलबम के लिए काम कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि हनी सिंह सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं तो उन्होंने उनसे एक गाना बनाने को कहा। लेकिन अशोक मस्ती को वह गाना पसंद नहीं आया।
2011 में मिली पहचान : उस घटना के 6 महीने बाद ही अशोक मस्ती हनी सिंह को ढूंढने लगे क्योंकि उनके बेटे को हनी सिंह का गाना बहुत पसंद आया था। हनी सिंह ने अंग्रेजी में रैप से साथ वह गाना गाया था। बस फिर क्या था, हनी सिंह को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं हुई और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। हनी सिंह को असली पहचान साल 2011 में उनकी एलबम इंटरनेशनल विलेजर से मिली। इसके बाद रातों-रात हनी सिंह सभी के दिलों पर छा गए। खासतौर पर युवा उनके गानों को खूब पसंद करते लगे। हनी सिंह ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ यह कहते हुए खड़ कर दिये कि एक्टिंग मेरे बस की बात नहीं है।
18 महीने गायब रहने के बाद की धमाकेदार वापसी : हनी सिंह अपने करियर के शुरुआत से ही हमेशा से लाइमलाइट में रहते हैं। युवाओं को सिर्फ उनके गाने ही नहीं बल्कि उनका फैशन भी खूब पसंद आता है। लड़के अक्सर उनकी स्टाइल को कॉपी करते नजर आते हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब हमेशा खबरों में छाये रहने वाले हनी सिंह अचानक 18 महीनों तक के लिए गायब हो गये थे। इसके बाद ही उनको लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी थी। कहा यहां तक जाने लगा था कि वह ड्रग्स लेने लगे थे। इसके बाद ही हनी सिंह ने धमाकेदार वापसी की। वापसी के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह बायपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गये थे। यह एक गंभीर मानसिक बीमारी है। हनी सिंह ने खुद बताया कि वह बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे। उन्हें नींद कम आती थी। यकीनन ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय रहा। लेकिन धीरे-धीरे वह इससे बाहर आए।


Click it and Unblock the Notifications














