B'day Spcl: 17 की उम्र में बनीं सुपरस्टार, 22 साल बड़े एक्टर से प्यार, इनके आगे Fail सारी एक्ट्रेस
Recommended Video

बॉलीवुड में यूं तो खूबसूरत एक्ट्रेसेस की कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और बेहिसाब खूबसूरत अभिनेत्रियां दशकों से देखने को मिल रही हैं, लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनके आगे आज की सभी एक्ट्रेस फेल हैं। वे अपने दौर में खूबसूरती की मिसाल के साथ-साथ शानदार टैलेंट के लिए भी जानी जाती थीं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस एक उम्र तक खुद को लड़का मानती थीं। चौंक गए न!
[10 ब्लॉकबस्टर अवतार, प्रेम से लेकर Tiger तक, इनके आगे सब Fail]
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सायरा बानो की। 70s और 80s के दौर में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ने मानी जाने वाली सायरा बानो आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। दशकों तक ऑडिएंस के दिलों पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस की रियल लाइफ की कहानी कुछ कम फिल्मी नहीं है। वे 12 साल की उम्र तक खुद को लड़का मानती थीं। लड़कों की तरह रहती, खलती और शैतानियां करती थीं। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म की थी।

यहीं नहीं 22 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें 20 साल बड़े सुपरस्टार से प्यार हो गया। इतना प्यार कि वे किसी कीमत पर उनसे शादी करना चाहती थीं। ये सुपरस्टार थे दिलिप कुमार। दोनों ने 1962 शादी की और दशकों से वो उसी तरह अपने प्यार को निभा रही हैं। है न हैप्पी फिल्मी कहानी.. तो इसी बात पर आगे देखें उनकी 10 बेहिसाब खूबसूरत तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications