कहां हैं आजकल 'ये रिश्ता कहलाता है' की 'वर्षा', ऑनस्क्रीन पति के सुसाइड के बाद करने लगी ये काम!

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल काफी लंबे समय से टेलीविजन पर बना हुआ है और अभी भी उसकी कहानी दर्शकों को बेहद ही पसंद आती है. लेकिन आपको बता दें कि जब कई साल पहले इंडस्ट्री पर इस सीरियल ने दस्तक दी थी तब इसमें बेहद ही पॉपुलर किरदार नजर आया था जिसका नाम वर्षा महेश्वरी था. वर्षा का असली नाम पूजा जोशी है. जिन्होंने दर्शकों का खूब प्यार लूटा है और इतना ही नहीं वह काफी सुर्खियों में बनी रही है. तो आज हम जाने वाले हैं कि पूजा जोशी अब कहां है और क्या कर रही हैं?
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में वर्षा उर्फ़ पूजा जोशी ने अक्षरा की भाभी और बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाया था. इतना ही नहीं ननद भाभी की बॉन्डिंग इस सीरियल में काफी ज्यादा जबरदस्त देखी गई थी. फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई. बता दें कि महेश्वरी परिवार की बहू वर्षा का किरदार घर-घर में काफी ज्यादा फेमस हो चुका है. लेकिन पूजा खुद अब इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं.
पूजा जोशी को लेकर यह खबर सामने आई है कि वह टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ चुकी है. इतना ही नहीं शादी और बच्चा हो जाने के बाद में वह अपना पूरा ध्यान परिवार पर लगा रही हैं. इतना ही नहीं वह बच्चे और फैमिली को ही नहीं बल्कि अपने पति के बिजनेस को भी बखूबी संभाल रही है और खूब सपोर्ट कर रही हैं. कुछ खबरों की माने तो वह मुंबई में अपने पति के साथ मिलकर एक सैलून चला रही हैं
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा जोशी ने मशहूर बिजनेसमैन मनीष अरोड़ा के साथ में शादी की और अब उनके दो बच्चे भी हो चुके हैं. एक्ट्रेस अब अपने परिवार के साथ साथ एक सैलून भी संभालती है और इसका नाम है 'रोमिलास'. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है. पूजा जोशी अपने पति और बच्चों के साथ में तस्वीरें और वीडियो स्कोर भी आए दिन शेयर करती रहती हैं. साथ ही वह अपनी इंडस्ट्री की दोस्तों के साथ भी तस्वीरों में नजर आती है.
इसी के साथ आपको बता दें कि पूजा जोशी ने समीर शर्मा के साथ में ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभाया था और इतना ही नहीं 2020 में भी उनके ऑनस्क्रीन पति ने 44 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया. उनके निधन के बाद में शो के हर सदस्य को काफी हैरानी हुई और पुलिस की जांच के बाद यह सामने आया कि समीर की मौत दम घुटने के कारण हुई. एक्टर ने कोई भी सुसाइड नोट भी नहीं लिखा था. पूजा जोशी को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और एक बार फिर से स्क्रीन पर उन्हें देखना चाहते हैं. लेकिन अब वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ में बिजी हो चुकी है.


Click it and Unblock the Notifications