'ये रिश्ता...' की नायरा की हमशक्ल की तस्वीरें वायरल, फैन्स खा रहे गच्चा, बोले- 'ये तो डिट्टो...'

shivangi joshi

Shivangi Joshi Doppelganger: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' काफी लंबे वक्त से दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। बता दे कि दूसरी पीढ़ी में शिवांगी जोशी ने सीरियल में नायरा का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। शिवांगी जोशी आज के वक्त में किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। आज भी शिवांगी जोशी को नायरा के किरदार से ही पहचाना जाता है।

लेकिन इस बार वह किसी सीरियल या फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में नहीं आई है। दरअसल हाल ही में शिवांगी जोशी की हमशक्ल की कुछ तस्वीरें सामने आई और जोरो से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। सामने आई तस्वीरों में नजर आ रही लड़की हूबहू शिवांगी जोशी जैसी नजर आई। जिसे देख हर कोई दंग रह गया।

अक्सर देखने के लिए मिलता है कि इंस्टाग्राम पर कई सारे इनफ्लुएंसर्स होते हैं जो कि एक्टर और एक्ट्रेसेस की मिमिक्री करते हुए नजर आते हैं। लेकिन कुछ ऐसे इनफ्लुएंसर्स भी है जिनकी शक्ल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से मेल खाती है। हालांकि टीवी इंडस्ट्री में ऐसा काम ही देखने को मिलता है। लेकिन अब शिवांगी जोशी की हमशक्ल एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर नजर आई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं शेफाली रावत की। शेफाली रावत नाम की यह इनफ्लुएंसर हूबहू शिवांगी जोशी की तरह नजर आती है। अगर उनकी साइड प्रोफाइल देखी जाए तो शिवांगी जोशी के फैंस बहुत ही आसानी से धोखा खा सकते हैं। शेफाली की इन तस्वीरों पर लोग भी खूब जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वह काफी लंबे समय से लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट शेयर करती नजर आ रही है।

शेफाली रावत के बारे में अगर और बात की जाए तो आपको बता दें कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। अक्सर वह तस्वीर और वीडियो को भी शेयर करती नजर आती है। शेफाली ने मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की हुई है। यूट्यूब पर उनके 1.27 मिलियन सब्सक्राइबर्स तो वही इंस्टाग्राम पर 136k फॉलोअर्स मौजूद है।

Read more about: shivangi joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X