Yearender 2025: अक्षय खन्ना बने साल के नंबर-1 एक्टर, साउथ के ये एक्टर्स बॉलीवुड हीरोज पर पड़ गए भारी

Yearender 2025: साल 2025 बॉक्स ऑफिस के लिए कई बड़े रिकॉर्ड लेकर आया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे अक्षय खन्ना। उनकी हालिया फिल्म धुरंधर की सफलता ने उन्हें इस साल का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बना दिया है।
अक्षय की 2025 में रिलीज हुई दोनों फिल्मों की कुल कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जिसके साथ उन्होंने ऋषभ शेट्टी और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है।
आइए देखें, इस साल कौन से 5 एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की-
1. अक्षय खन्ना - लगभग 1000 करोड़ रुपये
अक्षय खन्ना ने इस साल दो फिल्मों में दमदार विलेन के रूप में नजर आए और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं।
Chhava (फरवरी 2025)
इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल निभाया था। विक्की कौशल स्टारर इस पीरियड ड्रामा ने पूरे देश में धमाका किया। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपये रहा है।
Dhurandhar (दिसंबर 2025)
स्पाई-एक्शन थ्रिलर में अक्षय रहमान डकैत के किरदार में छा गए। फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 185.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसकी कमाई और बढ़ने के आसार हैं। इस हिसाब से दोनों फिल्मों की कुल कमाई- 993.41 करोड़ रुपये हो गई है और ये आसानी से 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
2. ऋषभ शेट्टी - 852.16 करोड़ रुपये
कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी 2025 में सिर्फ एक फिल्म लेकर आए, लेकिन वह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई। Kantara: A Legend Chapter 1 के एक्टर और डायरेक्टर दोनों खुद ऋषभ थे। यह मूवी साल की सबसे बड़ी हिट में से एक रही। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 852.16 करोड़ रुपये रहा है।
3. विक्की कौशल - 807.91 करोड़ रुपये
विक्की कौशल भी इस साल केवल एक फिल्म में दिखाई दिए, लेकिन उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 'छावा' में उन्होंने छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाया था। यह ऐतिहासिक फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपये रहा था।
4. अक्षय कुमार - 755.3 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार ने 2025 में चार फिल्मों के साथ बड़ा दांव खेला और उनकी फिल्मों की कुल कमाई ने उन्हें चौथे स्थान पर पहुंचाया। उनकी इस साल की पहली फिल्म 'स्काईफोर्स' 24 जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 150.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद 18 अप्रैल 2025 में अक्षय कुमार की एक और फिल्म आई 'केसरी चैप्टर 2', इस फिल्म ने 145.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म 6 जून 2025 को आई 'हाउसफुल 5', इस फिल्म ने 288.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। एक्टर की साल की चौथी फिल्म आई 'जॉली LLB3' ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसका कलेक्शन 171.64 करोड़ रुपये रहा था। इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिलाएं तो अक्षय कुमार की फिल्मों ने इस साल 755.3 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।
5. मोहनलाल - 578.45 करोड़ रुपये
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने इस साल तीन फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मार्च में आई फिल्म L2: Empuraan ने 266.81 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 25 अप्रैल को आई फिल्म Thudarum ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और इस फिल्म ने 235.38 करोड़ रुपये की कमाई की। अगस्त में आई फिल्म Hridayapurvam ने 76.26 करोड़ रुपये की कमाई की और इन तीनों फिल्मों को मिलाकर मोहनलाल की फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 578.45 करोड़ रुपये हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
















