Yearender 2025: बॉलीवुड के इन 6 विवादों ने इस साल मचाया तहलका, छाई रहीं ये Controversies

Bollywood Controversies 2025: साल 2025 अपनी आखरी सांसे गिन रहा है और काफी जल्दी 2026 एंट्री मारने वाला है। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी मनोरंजन जगत में कई ऐसी बातें हुईं जो कि लंबे समय के लिए याद रखी जाएंगी।
जी हां, बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ अच्छी और बुरी बातें लोगों के जहन में रह जाएंगी। शानदार फिल्मों के साथ साथ कुछ विवाद भी इस बार हुए जिनमें सितारे शामिल रहे। 2025 की कुछ मुख्य कंट्रोवर्सी की डिटेल्स के साथ हम आपके सामने हाजिर हैं।
सलमान खान और अभिनव कश्यप
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ विवादों में सुपरस्टार सलमान खान को लेकर अभिनव कश्यप के बयानों का काफी जोर रहा है। दबंग डायरेक्टर ने मेगास्टार और उनकी फैमिली पर कई गंभीर आरोप लगाए। कभी उनको गुंडा कहा तो कभी गालियों तक का इस्तेमाल करते नजर आए। हालांकि सलमान खान ने काफी शालीनता से जवाब दिया था।
आर्यन खान और समीर वानखेड़े
सभी को पता है कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अरेस्ट किया था। बाद में पता था कि आर्यन बेकसूर है। आर्यन ने इसको लेकर अपनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में एक सीन डाल दिया था। इसके बाद समीर वानखेड़े ने कानूनी रास्ता इस्तेमाल किया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ था।
रणवीर सिंह और कांतारा
रणवीर सिंह तब विवादों में आ गए थे जब उन्होने गोवा के एक इवेंट पर 'कांतारा' के 'दैव' (चामुंडा देवी) सीन की नकल की था और इसको महिला भूत कह दिया था। इसके बाद वो विवादों में आ गए थे और उनपर आरोप लगे थे कि उन्होने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना
संगीतकार पलाश मुच्छल जो कि बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं उनकी शादी विवादों में आई थी। महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी होने वाली थी कि उसी एक रात पहले ही पता चला था कि किसी कोरियोग्राफर के साथ वो उनको चीट कर रहे थे। नतीजा ये हुआ कि उनकी शादी टूट गई।
पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन
पहलगाम हमले के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने एक बड़ा कदम उठाया था। उन्होने पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह से इंडस्ट्री में बैन कर दिया था। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और एक्टरों ने रिएक्शन दिए थे।
हेरा फेरी विवाद
हेरा फेरी 3 के ऐलान के बाद परेश रावल के इससे बाहर निकलने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। इसके चलते मीडिया में जुबानी जंग छिड़ गई। अक्षय कुमार ने कहा था कि कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा लेकिन बाद में पता चला कि वो सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था।


Click it and Unblock the Notifications











