साल 2025 में इन बॉलीवुड सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, कुछ ने तो बेहद कम उम्र में ली अंतिम सांस

Bollywood Celebs Who Died in 2025: साल 2025 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कभी भूल नहीं पाएगी। ये वो साल है जिसमें खुशियां तो कई आईं लेकिन जितने दिग्गज दिग्गज सितारे हमें छोड़कर गए ऐसा कई सालों से नहीं हुआ था। फिल्में हिट हुईं, लोगों को शानदार डेब्यू हुए और कई लोग आकर छा गए, इन सबके बीच सितारों का इस दुनिया से छोड़कर जाना किसी तरह से भुलाया नहीं जा सकता है।

Bollywood Celebs Who Died in 2025

हाल ही में हीमैन धर्मेंद्र से लेकर कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला तक ने इस फानी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। आज बात करते हैं साल 2025 में इस संसार से जा चुके इन शानदार कलाकारों की जो कि फैंस के दिलों हमेशा जिंदा रहेंगे।

जुबीन गर्ग

स्कूबा डाइविंग करते हुए जुबीन गर्ग की दम घुटने से मौत हो गई। मशहूर सिंगर का 52 साल की इतनी कम उम्र में यूं अचानक चले जाने की बात को फैंस हजम नहीं कर पा रहे थे। फिलहाल वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके गाने हमेशा सुने जाएंगे।

मनोज कुमार

'है प्रीत जहां की रीत सदा..' अपनी देशभक्ति वाली छवि और फिल्मों से देशवासियों के दिल में मुल्क की मोहब्बत जगाने वाले मनोज कुमार भी इस साल इस दुनिया को अलविदा कह गए। वो 87 साल के थे।

शेफाली जरीवाला

कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला फिर से अपने करियर में ऊपर आ रहीं थीं। लेकिन 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से अभिनेत्री का देहांत हो गया। उनकी मौत के बाद पति की काफी बुरी हालत हुई थी।

मुकुल देव

अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाने और डराने का दम रखने वाले मुकुल देव भी इस दुनिया से चले गए। महज 54 साल की उम्र में बीमारी की चलते अभिनेता से इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सतीश शाह

कई शानदार फिल्मों में अपने किरदारों से जान डालने वाले सतीश शाह का देहांत काफी हैरान करने वाला था। 25 अक्टूबर, 2025 को 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। खबरों के अनुसार, किडनी प्रत्यारोपण के बाद किडनी फेल होने से उनका निधन हो गया था।

असरानी

वेटरन एक्टर असरानी ने फैंस को तब दुखी कर दिया था जब वो 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में दुनिया से रुखसत हो गए। अपनी कॉमेडी से पूरी दुनिया को हंसाने वाले असरानी हमेशा याद आएंगे।

पंकज धीर

ना सिर्फ फिल्मों बल्कि महाभारत में अपने किरदार के लिए पहचाने जाने वाले पंकज धीर भी इस साल नहीं रहे। 15 अक्टूबर, 2025 को 68 की उम्र में उनका निधन हो गया।

धर्मेंद्र

89 की उम्र में लंबी बीमारी के चलते बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरा देओल परिवार काफी दुखी है। उनके फैंस भी रो रोकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे थे।

More from Filmibeat

Read more about: yearender 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X