Urfi javed controversy 2022: चेतन भगत से लेकर Topless वीडियो तक, उर्फी जावेद ने खड़े किए ये विवाद

Urfi Javed controversies Year Ender 2022:साल 2022 में कंट्रोवर्सी क्वीन बन गई हैं उर्फी जावेद। इस पूरे साल उर्फी जावेद को अपने कपड़ों के कारण ट्रोल होने से लेकर पुलिस शिकायत तक का सामना करना पड़ा है। ऐसे में साल 2022 में खबरों में सबसे अधिक छाने में कोई सफल रह पाया है तो वह उर्फी रही हैं। फिर चाहे अपने अनोखे स्टाइल से हो या फिर इसी स्टाइल के कारण बड़ी सारी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनना हो। यहां जानिए उर्फी किस वजह से इस साल कंट्रोवर्शिलय एक्ट्रेस के बीच में अपनी जगह बना पाई हैं।

उर्फी पर अश्लीलता फैलाने का आरोप
उर्फी जावेद विवाद में तब फंस गई जब उन पर अश्लीलता फैलाना का आरोप लगा। उर्फी पर एक वकील ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंच पर अवैध और अशीलल हरकतें करने का आरोप लगाया। उर्फी पर उनके कपड़ों को लेकर यह शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। उर्फी ने फोन के वायर से लेकर साइकिल की चेन और टॅापलेस फोटो भी इस साल कई दफा शेयर किए हैं।

उर्फी जावेद और चेतन भगत की फाइट
लेखक चेतन भगत ने आरोप लगाया कि उर्फी अपने कपड़ों के जरिए लड़कों को विचलित औऱ भ्रमित कर रही हैं। उर्फी ने इसके बाद चेतन भगत से की गई बातों का व्हाट्सअप चैट शेयर किया। इस पर चेतन भगत ने कहा कि मैंने कभी किसी से बात नहीं की। मेरी ना मुलाकात हुई है और नहीं मेरी पहचान है। यह सब फेक और झूठ है। चेतन भगत ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि मैंने लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करने के बजाए फिटनेस और करियर पर फोकस करने की सलाह देकर गलत किया है।

उर्फी को फोन पर मिली गाली
उर्फी को हाल ही में कम उम्र के बच्चों के समुह ने काफी परेशान किया। उर्फी का नंबर लेकर उन्हें गालियां भी दी। उर्फी ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बच्चा और इसके 10 दोस्त मुझे कॅाल कर रहे हैं। पता नहीं उन्हें मेरा नंबर कहां से मिला है, वे कॅाल करके मुझे गालियां दे रहे हैं। उर्फी ने कहा था कि वह इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत करेंगी।

हिंदुस्तानी भाऊ के साथ उर्फी ने लिया पंगा
उर्फी ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ ने उन्हें अपना ड्रेसिंग स्टाइल सुधारने की सलाह दी। हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि अगर वह वैसा नहीं करेंगी तो उन्हें सबक सिखायेंगे। उर्फी ने लिखा था कि हिंदुस्तानी भाऊ केवल अपना प्रचार करके के लिए ऐसी हरकत कर रहे हैं।

उर्फी के गाने पर विवाद
उर्फी का गाना हाय हाय ये मजबूरी भी चर्चा में रहा। जिसके कारण वह कानूनी पचड़े में पड़ गईं। उर्फी ने साड़ी में अपना वीडियो शूट किया। इस सांग में उनके पहनावे के लिए उनकी काफी आलोचना की गई। वैसे यह सांग इस वजह से भी छाया रहा क्योंकि झूले पर शूटिंग करते वक्त उर्फी गिर पड़ी थीं।

दिवाली फोटोशूट पर सुधांशु पांडे और उर्फी के बीच झड़प
उर्फी ने दीवाली के समय अपना टॅापलेस फोटोशूट वीडियो शेयर किया। जहां वह अपने ऊपर के बॅाडी पार्ट को छिपा कर फोटो के लिए पोज दे रही थीं। अनुपमा फेम एक्टर सुधांशु पांडे ने इसे अश्लील बताया। उर्फी ने जवाब देते हुए लिखा था कि आप अपना शो अनुपमा क्यों नहीं देखते सुधांशु, जो कि महिला शक्ति के बारे में है। साथ ही उन्होंने सुधांशु को घटिया भी बताया था।

चाहत खन्ना और उर्फी विवाद
चाहत खन्ना ने उर्फी पर काम न करने और सेमी न्यूड स्पॅार्टिंग जैसे कमेंट किए। उस पर उर्फी ने पलटवार करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि सेनी न्यूड पर गौर फरमाइए..इसके बाद उर्फी ने चाहत की कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की।

उर्फी को मिली रेप करने करी धमकी
उर्फी ने पैपराजी की भी क्लास लगाते हुए कहा था कि पिछली बार तुम लोगों में से ही किसी ने कमेंट किया था कि यह आज तरीके के कपड़े पहन कर आयी है। कौन है वो जिसने यह बोला था, यह बोलकर उर्फी ने पैपराजी की बोलती बंद कर दी थी। साध ही उर्फी को उनके पुराने ब्रोकर ने रेप करने की भी धमकी दी। जिसका जिक्र उर्फी ने अपने इंस्टा पोस्ट से दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











