Year Ender 2025: इस साल इन स्टार किड्स का बजा Box Office पर डंका, अहान से लेकर राशा तक की चमकी किस्मत

Year Ender 2025

Year Ender 2025: इस साल कई बड़ी फिल्में आई किसी ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की तो किसी ने बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाने की तो कोशिश की, लेकिन फिल्म 1 हफ्ते भी टिक नहीं पाई। खास बात यह है कि इस साल एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्कि कई ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इन स्टार किड्स में से किसी की फिल्म ने तो धुंआधार कमाई की तो किसी स्टार किड की फिल्म आते ही फुस्स हो गई। चलिए जानते हैं कि इस साल किस स्टार किड की फिल्म ने मचाई है धूम और किस स्टार किड की फिल्म रही फुस्स।

राशा थडानी

सबसे पहले रवीना टंडन की फिल्म राशा थडानी की बात करते हैं। राशा ने आजाद फिल्म से डेब्यू किया। उनके अंदाज और उनके डांस ने तो काफी तारीफें बटोरीं, लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.42 करोड़ रुपये कमाए वहीं वर्ल्डवाइड 9.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भले ही राशा की फिल्म फुस्स रही हो, लेकिन उनका गाना 'ऊई अम्मा' सुपरहिट साबित हुआ।

शनाया कपूर

संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी 'आंखों की गुस्ताखियां' फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी नजर आए थे, लेकिन फिल्म पूरी तरह से फुस्स साबित हुई। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइल्ड 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान ने 'नादानियां' फिल्म से डेब्यू किया था। उनके साथ इस फिल्म में खुशी कपूर नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी, लेकिन इस फिल्म को जबरदस्त नेगेटिव रिस्मांस मिला था।

खुशी और जुनैद खान

खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'लवयापा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे तो जुनैद 'महाराज' सीरीज से हिट हुए थे, लेकिन लवयापा उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। जिसे देखने के बाद फैन्स को बेहद निराशा हुई थी। ऐसे ही खुशी ने भी 'द आर्चीज' से ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं लवयापा के टोटल फ्लॉप होने के बाद कमाई का बात करें तो फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी डेब्यू किया, लेकिन बतौर एक्टर नहीं बतौर डायरेक्टर। उनकी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने धूम मचा दी थी। हर किसी ने उनकी सीरीज की जमकर तारीफ की थी।

अहान पांडे

बात अहान पांडे की करें तो उन्होंने डेब्यू करते ही यूथ के अपना फैन बना लिया। उनकी फिल्म 'सैयारा' ने धुंआधार कमाई की। लीड रोल में अहान के साथ अनीत पड्डा नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था।

More from Filmibeat

Read more about: year ender trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X