Year Ender 2024- कल्कि एडी से स्त्री 2 तक, इस साल इन फिल्मों ने वर्ल्डवाइड की दमदार कमाई!

year ender 2024 kalki 2898 ad stree 2

Highest Grossing Movies 2024- साल 2024 एक शानदार साल रहा है। इस साल कई इंडियन फिल्में रिलीज होकर छा गईं। कई फिल्में थीं जिन्होने अपने बजट से ज्यादा कमाई की और ग्रॉस टोटल में कमाल कर दिया है।

हालांकि कुछ ऐसी फिल्में भी थीं जो कि फ्लॉप रहीं और बड़ी डिजास्टर साबित हुई। इस आर्टिकल में हम आपको साल 2024 की 7 इंडियन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होने कमाई के मामले में धमाका कर दिया। इन फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया और साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में बनीं।

कल्कि एडी 2898

इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे थे। फिल्म ने करीब 1052 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी भी शानदार थी।

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाल किया था। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 858 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म में फिर से विद्या बालन की एंट्री हुई थी। फिल्म ने 396 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इसका बजट 150 करोड़ रुपए थे।

फाइटर

ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर ने उम्मीद से कम कलेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण थीँ। फिल्म का बजट करीब 225 करोड़ था और इसने 355 करोड़ का कलेक्शन किया था।

शैतान

अजय देवगन ने एक बार फिर से इस फिल्म से धमाका किया था। फिल्म में आर माधवन कमाल लगे थे। 80 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 212 करोड़ का कलेक्शन किया था।

क्रू

कृति सैनन, करीना कपूर खान और तब्बू की फिल्म क्रू ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 156 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सैनन ने फिल्म में धमाका कर दिया था। 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 142 करोड़ का कलेक्शन किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X