..................... Year Ender 2024 Deepika Padukone Ranveer Singh To Richa Chadha Ali Fasal These Celebs Became Parents In 2024 - Hindi Filmibeat

Year Ender 2024: बी-टाउन के ये सितारे बने इस साल पेरेंट्स, घर में गूंजी किलकारियां

Year Ender 2024

Year Ender 2024: माता-पिता बना हर एक कपल के लिए बहुत ही खुशी की बात होती है। इसकी फीलिंग ही अलग होती है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। इसलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं जो साल 2024 में माता-पिता बने।

ऋचा चड्ढा और अली फजल

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इसी साल 2024 में नन्ही परी का घर में स्वागत किया था। बेटी का जन्म 16 जुलाई को हुआ था और नाम जुनेयरा इदा रखा गया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों की तस्वीर को शेयर किया और यह खुशखबरी भी बताई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर भी इस बार बच्चों की किलकारियां गूंजी है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी दुआ को जन्म दिया। शादी के कई साल बाद ये कपल पेरेंट्स बना।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। साल 2024 में ही इस कपल ने 3 जून को बेटी का स्वागत किया जिसका नाम लारा रखा गया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहले से ही एक बेटी है। लेकिन इस साल दोनों ने 15 फरवरी को बेटे का भी स्वागत किया। बेटे का नाम अकाय रखा गया।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

विक्रांत मैसी के घर पर भी 7 फरवरी को इसी साल 2024 में बेटे का जन्म हुआ। बता दे की विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X